Hanuman Chalisa

बैंक ऑफ जापान के फैसले से लुढ़का बाजार

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (17:32 IST)
मुंबई। बैंक ऑफ जापान के मौद्रिक निर्णय के बाद निवेश धारणा कमजोर पड़ने तथा बड़ी कंपनियों में हुई मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार एक साल के उच्चतम स्तर से लुढ़क गए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 156.76 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 28051.86 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 27.80 अंक अर्थात 0.32 फीसदी लुढ़ककर 8,638.50 अंक पर रहा।
 
शुरुआती कारोबार में पिछले दिवस के स्तर 28,208.62 अंक के मुकाबले करीब 24 अंक मजबूत होकर हरे निशान में 28,232.87 अंक पर खुला सेंसेक्स कुछ ही देर में 28,233.47 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट रही और आखिरी कारोबारी घंटे में यह 28,037.87 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 156.76 अंक की गिरावट के साथ 28,051.86 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी भी पिछले दिवस के 8,666.30 अंक के मुकाबले हरे निशान में 8,668.30 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 8,670.35 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तथा 8,631.15 अंक के निचले स्तर को छूता हुआ अंत में 27.80 अंक गिरकर 8,638.50 अंक पर बंद हुआ।
 
विदेशी बाजारों से भी शुक्रवार को नकारात्मक संकेत मिले। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.24 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 1.28 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.50 फीसदी लुढ़क गए। हालांकि जापान का निक्की 0.56 प्रतिशत की मजबूती में रहा। यूरोपीय बाजार भी लाल निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25 प्रतिशत गिरावट में रहा।
 
बीएसई की छोटी एवं मंझौली कंपनियों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 0.70 प्रतिशत मजबूत होकर 12,661.06 अंक पर पहुंच गया। स्मॉलकैप भी 0.23 फीसदी तेज रहकर 12,309.95 अंक पर रहा।
 
विश्लेषकों के अनुसार, बैंक ऑफ जापान द्वारा मौद्रिक नीतियों में सरकार के समर्थन का रुख अख्तियार करने से बाजार को निराशा हुई। इससे निवेशकों की कमजोर हुई धारणा के कारण घरेलू बाजार दबाव में रहे। इसके अलावा बड़ी कंपनियों में हुई मुनाफावसूली ने भी बाजार को कमजोर किया। वैश्विक बाजार के नकारात्मक संकेतों ने भी घरेलू बाजार पर प्रतिकूल असर डाला। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख