Hanuman Chalisa

शेयर बाजार गिरावट जारी, सेंसेक्स 362 अंक टूटा

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (17:55 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित रुझानों के बीच घरेलू स्तर पर टेलीकॉम, टेक, रियलटी और बैंकिंग जैसे समूह की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट लेकर बंद हुआ।
 
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 361.92 अंक गिरकर 38305.41 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 114.55 अंक टूटकर 11359.90 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली का दबाव रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.5 प्रतिशत टूटकर 13886.42 अंक पर और स्मॉलकैप 1.61 प्रतिशत उतरकर 12958.97 अंक पर रहा।
 
बीएसई में तेल एवं गैस समूह की 0.06 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें टेलीकॉम में सबसे अधिक 4.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त टेक 2.20 प्रतिशत, रियलटी 3.88 प्रतिशत, आईटी 1.68 प्रतिशत, बैंकिंग 1.55 प्रतिशत और वित्त 0.74 प्रतिशत शामिल है। 
 
बीएसई में कुल 2629 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 687 बढ़त में और 1796 गिरावट में रहे जबकि 146 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
 
वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.92 प्रतिशत, ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.05 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की 0.59 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.53 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.45 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख