Hanuman Chalisa

Share Market : शुरुआती कारोबार में रही गिरावट, Sensex 504 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (11:02 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 504.27 अंक लुढ़ककर 79,545.40 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी 105.30 अंक फिसलकर 24,196.85 अंक पर रहा।
ALSO READ: शेयर बाजार ने रचा इतिहास, Sensex 80 हजार के पार, Nifty भी नए शिखर पर
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। सन फार्मास्यूटिकल्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी आई।
ALSO READ: Share bazaar: नए शिखर पर पहुंचने के बाद Sensex व Nifty मुनाफावसूली से फिसला
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को स्वतंत्र दिवस के मौके पर बाजार बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.11 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,575.85 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर खरीदे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख