Hanuman Chalisa

Share Market में तेजी लौटी, Sensex 875 अंक उछला, Nifty फिर 24 हजार के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (17:00 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को पिछले 3 दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 875 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 24000 अंक के स्तर को पार कर गया। जोरदार तेजी के साथ निवेशकों को एक दिन में 8.97 लाख करोड़ रुपए का लाभ हुआ। दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी तथा निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली से बाजार में मजबूती आई।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 874.94 अंक यानी 1.11 प्रतिशत उछलकर 79,468.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,046.13 अंक चढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 304.95 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,297.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 345.15 अंक उछलकर 24,337.70 अंक पर पहुंचा था।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से अडाणी पोर्ट्स और पावरग्रिड तीन-तीन प्रतिशत मजबूत हुए। इसके अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। इसके उलट नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं।
ALSO READ: Share Market : लगातार 5वें दिन उछाल, Sensex नए शिखर पर, Nifty पहली बार 25 हजार के पार
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग उल्लेखनीय रूप से लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बैंक ऑफ जापान के डिप्टी गवर्नर के वित्तीय अस्थिरता के दौरान ब्याज दर नहीं बढ़ाने के फिर से आश्वासन के बाद वैश्विक बाजारों में उल्लेखनीय तेजी आई।
 
घरेलू बाजार में चौतरफा लिवाली हुई। रियल्टी क्षेत्र में इंडेक्सशेन लाभ फिर से लागू किए जाने से जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,531.24 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
ALSO READ: Share Market : लगातार चौथे दिन तेजी, Sensex और Nifty नए रिकॉर्ड स्तर पर
घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,357.45 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत उछलकर 77.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 166.33 अंक नीचे आया था, जबकि एनएसई निफ्टी 63.05 अंक के नुकसान में रहा था।

निवेशकों को हुआ 8.97 लाख करोड़ रुपए का लाभ : स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी के साथ निवेशकों को एक दिन में 8.97 लाख करोड़ रुपए का लाभ हुआ। इस तेजी के साथ बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,97,352.99 करोड़ रुपए बढ़कर 4,48,57,306.55 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।(एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

30,000 करोड़ का NSE IPO! टूट सकता है LIC और Hyundai का रिकॉर्ड, जानिए कौन बेच रहा है सबसे ज्यादा शेयर

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पांच दिन केे मध्यप्रदेश दौरे पर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनों में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

अगला लेख