Hanuman Chalisa

Share Market में तेजी पर लगा विराम, Sensex 200 अंक टूटा, Nifty में भी रही गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (17:21 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 202 अंक के नुकसान में रहा। एनएसई निफ्टी में भी 14 दिन से जारी तेजी पर विराम लगा और यह 81 अंक टूटा। अमेरिकी बाजार में नरमी की आशंका को लेकर वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से बाजार में गिरावट रही।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 202.80 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,352.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 721.75 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.15 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,198.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 196.05 अंक टूट गया था। इससे पहले, लगातार 14 दिन की तेजी में निफ्टी 1,141 अंक यानी 4.59 प्रतिशत चढ़ा था।
ALSO READ: Share Market : शेयर बाजार में बहार, Sensex व Nifty नए शिखर पर
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।
ALSO READ: Share Market : शेयर बाजार में बंपर उछाल, Sensex 1331 अंक चढ़ा, Nifty भी उच्चतम स्तर पर
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिका में विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों से वहां की अर्थव्यवस्था में चिंता बढ़ी है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। घरेलू स्तर पर ठोस संकेतक के अभाव में बाजार पर वैश्विक रुख का असर देखने को मिलेगा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,029.25 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख