Hanuman Chalisa

Share Bazaar : सीमित कारोबार के बीच Sensex रहा स्थिर, Nifty में मामूली बढ़त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (17:53 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और बीएसई सेंसेक्स स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। किसी ठोस संकेतक के अभाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच बाजार स्थिर रहा। सेंसेक्स 0.39 अंक की नाममात्र गिरावट के साथ 78,482.48 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी उतार-चढ़ाव के बीच 22.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर बंद हुआ।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 0.39 अंक की नाममात्र गिरावट के साथ 78,482.48 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 425.5 अंक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच 22.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share bazaar: उतार चढ़ाव भरे कारोबार में Sensex 67 और Nifty 26 अंक टूटा
सेंसेक्स के तीस शेयरों में टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को क्रिसमस के मौके पर बंद थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,454.21 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
ALSO READ: Share Market : 5 दिन से जारी गिरावट पर लगा विराम, Sensex 499 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार बुधवार को क्रिसमस के मौके पर बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.97 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 67.30 अंक टूटा था, जबकि निफ्टी में 25.80 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में भारी बारिश, कई राज्यों में अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

कोलकाता में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहा, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

PM मोदी को ईरान से बड़ा न्योता, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मिला निमंत्रण

इंदौर में पीएनजी गैस पाइप लाइन में कर दी बोरिंग, धमाके के साथ लगी आग, 3 लोग झुलसे, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

अगला लेख