Hanuman Chalisa

मजबूती के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2023 (11:20 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त दर्ज की। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 205 अंक बढ़कर 58,443 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 44 अंक चढ़कर 17,198 अंक पर था।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि 10 शेयर नुकसान में थे। टाइटन, भारती एयरटेल और एलएंडटी लाभ में कारोबार करने वाले प्रमुख शेयरों में थे।
 
अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के विफल होने के कारण ज्यादातर एशियाई बाजार मंगलवार को नुकसान में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को लगातार तीसरे सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान में रहे थे। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 897.28 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,237.85 अंक पर बंद हुआ था जो इसका यह पांच महीने का सबसे निचला स्तर है।
 
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 258.60 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,154.30 अंक पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,546.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

AI का बूम, कंपनी ने कर्मचारियों को बांटा 3.25 करोड़ का बोनस

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए

रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे टैंकर माफिया, दिन में निशुल्‍क, रात में 800 में बिक रहा पानी

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

अगला लेख