Hanuman Chalisa

शेयर बाजार डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (17:57 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान से कमजोर निवेश धारणा के बीच चौतरफा बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार 1 फीसदी तक टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए।

बीएसई का सेंसेक्स 274.10 अंक लुढ़ककर 27,034.50 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.75 अंक की गिरावट के साथ 8,349.35 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों का इस साल 10 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। बिकवाली का जोर इस कदर रहा कि सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। ऐक्सिस बैंक ने सबसे ज्यादा 6.86 फीसदी का नुकसान उठाया। 
 
गुरुवार शाम जारी तीसरी तिमाही के परिणामों के अनुसार इसमें उसका मुनाफा 73.36 प्रतिशत घट गया है। उसकी सकल गैरनिष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) भी 1.68 फीसदी यानी 5,724.05 करोड़ रुपए से बढ़कर 5.22 फीसदी यानी 20,466.82 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। शुद्ध एनपीए भी 0.75 फीसदी यानी 2,514.09 करोड़ रुपए से बढ़कर 2.18 फीसदी यानी 8,294.78 करोड़ रुपए का हो गया है। 
 
अन्य कंपनियों में अदानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी तथा एनटीपीसी के शेयर भी 2.04 से 3.59 प्रतिशत तक टूटे। बीएसई के 20 में से 18 समूहों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा गिरावट धातु, पॉवर, पीएसयू तथा रियलिटी समूहों में देखी गई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख