Hanuman Chalisa

Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 213 अंक फिसला, Nifty भी टूटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (16:59 IST)
Share Market Update : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति आने के पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा निकासी के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक कमजोर हो गया जबकि निफ्टी में 93 अंकों की गिरावट रही। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल, टाइटन, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 213.12 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 78,058.16 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 427.29 अंक गिरकर 77,843.99 पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 92.95 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 23,603.35 पर आ गया।
ALSO READ: Share bazaar में आई जोरदार तेजी, Sensex 1397 अंक चढ़ा, Nifty भी 378 अंक मजबूत
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल, टाइटन, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। इसके उलट अडाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक के शेयर बढ़त हासिल करने में सफल रहे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,682.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। विश्लेषकों का कहना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के नीतिगत रेपो दर पर निर्णय के पहले निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा। एमपीसी की बैठक बुधवार को शुरू हुई और शुक्रवार को इसके फैसले की जानकारी दी जाएगी।
ALSO READ: Share Market : Sensex 319 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, व्यापार युद्ध छिड़ने के बीच ब्याज दरों में संभावित कटौती पर आरबीआई के फैसले का इंतजार कर रहे निवेशकों के कारण बेंचमार्क सूचकांकों में मामूली गिरावट देखी गई। धीमी वृद्धि को तेज करने के लिए खपत बढ़ाने पर सरकार के ध्यान के बावजूद व्यापक बाजार सतर्क रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।
 
यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स 312.53 अंक गिरकर 78,271.28 और निफ्टी 42.95 अंक गिरकर 23,696.30 पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख