Biodata Maker

Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 331 अंक लुढ़का, Nifty भी 26000 के नीचे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 नवंबर 2025 (18:37 IST)
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सेंसेक्स 331 अंक के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी 26000 अंक के नीचे आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही। सेंसेक्स शुक्रवार को 400.76 अंक टूटा था जबकि निफ्टी 124 अंक के नुकसान में रहा था।

खबरों के अनुसार, शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सेंसेक्स 331 अंक के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी 26000 अंक के नीचे आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही। सेंसेक्स 331.21 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,900.71 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 446 अंक उछला, Nifty में भी रही तेजी
वहीं निफ्टी 108.65 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,959.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 26,000 के ऊपर टिक नहीं पाया, जिससे बाजार लाल निशान में बंद हुआ। अमेरिका-भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में देरी जैसी चीजों को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

एशिया के अन्य बाजारों में, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान के शेयर बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में थे।
ALSO READ: Share Bazaar में बहार, Sensex पहली बार 85000 के पार, Nifty में भी उछाल
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत टूटकर 61.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 400.76 अंक टूटा था जबकि निफ्टी 124 अंक के नुकसान में रहा था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

WhatsApp का यह Feature, आपके बहुत आएगा काम

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान जारी, CM बदलने को लेकर डटे शिवकुमार खेमे के विधायक, क्या बोले खरगे

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी पीड़ितों की फरियाद, DM और SSP को दिए समाधान के निर्देश

अगला लेख