शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 85 अंक लुढ़का

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (16:58 IST)
मुंबई। बैंकिंग सेक्टर में हुई बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में 4 दिन की तेजी थम गई और बीएसई का सेंसेक्स 84.96 अंक की गिरावट में करीब 1 सप्ताह के निचले स्तर 38251.80 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.65 अंक लुढ़ककर 11557.10 अंक पर बंद हुआ।


बीएसई के 20 में से 12 समूहों में गिरावट रही। बैंकिंग का सूचकांक सबसे ज्यादा 0.80 प्रतिशत टूटा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी समूहों में भी आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में यस बैंक ने सर्वाधिक साढ़े 3 फीसदी का नुकसान उठाया। आईसीआईसीआई बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक फिसल गए। 
 
गुरुवार को अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा सेंसेक्स शुक्रवार को 30.03 अंक की बढ़त में 38366.79 अंक पर खुला और एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच खुलते ही लाल निशान में चला गया। हालांकि धातु तथा समूहों में लिवाली के दम पर यह तुरंत हरे निशान में भी आ गया। वेदांता ने सेंसेक्स में सबसे ज्यादा सवा 4 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। ओएनजीसी के शेयर करीब 2 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के आधा फीसदी से अधिक चढ़े।
 
पहले घंटे के कारोबार में ही 38429.50 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद बिकवाली के दबाव में एक बार फिर सेंसेक्स लाल निशान में चला गया। दोपहर बाद 38172.77 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतरने के बाद अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 0.22 प्रतिशत यानी 84.96 अंक नीचे 38251.80 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का 17 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। सूचकांक की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल और शेष 13 के हरे निशान में रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख