Hanuman Chalisa

दीपावली की पारंपरिक मिठाई : मीठे अनारसे

Webdunia
बुधवार, 15 अक्टूबर 2014 (12:42 IST)
अनारसे दीपावली त्योहार के सबसे पसंदीदा पकवानों में से एक है। यह एक खास महाराष्ट्रीयन पकवान है जो अमूमन हर मराठी भाषियों के घर पर त्योहार पर बनाया जाता है। इस मीठे पकवान को पसंद करने वालों में केवल मराठी भाषी ही नहीं बल्कि यह सभी को पसंद आता है। आइए देखते हैं क्या है इसे बनाने की विधि : -
 

 
सामग्री :
 
3 से 4 कप चावल, शक्कर, पाव कटोरी चम्मच खसखस, घी या डालडा, थोड़ा-सा दूध।
 
विधि :
अनारसे बनाने की प्रक्रिया तीन दिन पहले से शुरू हो जाती है। जिस दिन अनारसे बनाना है उससे तीन दिन पहले चावल को धो लें। उसके बाद चावल में पानी डालकर रात भर के लिए रख दें। दूसरे दिन चावल का पानी बदल कर फिर से रात भर के लिए रख दें। दूसरे दिन चावल से पानी अलग कर चावल सुखा लें और फिर उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
 
चावल से थोड़ी कम मात्रा में शक्कर लेकर उसे भी मिक्सी में ग्राइंड कर लें। चावल और शक्कर को मिलाकर गूंध लें और फिर रात भर के लिए रख दें। इसके बाद अनारसे बनाने से तीन चार घंटे पहले दूध मिलाकर गूंधे हुए आटे को छोड़ दें।
 
तीन चार घंटे बाद आटे की छोटी-छोटी पीठी बनाकर एक तरफ खसखस लगाएं। पीठी के जिस तरफ खसखस लगा है उस तरफ से घी में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसे सिर्फ एक तरफ से ही तला जाता है। यह अनारसे एक तरह से मुलायम और दूसरी तरफ से थोड़े कड़े होते हैं। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर