Hanuman Chalisa

इस रक्षाबंधन पर बनाएं उत्तराखंड और मसूरी का सबसे मशहूर व्यंजन : बाल मिठाई

राजश्री कासलीवाल
सामग्री : 
डेढ़ किलो मावा, 500 ग्राम शकर, 50 ग्राम खसखस, 500 ग्राम पिसी हुई चीनी (शकर का बूरा), 1/2 कप दूध, 10 ग्राम साइट्रिक एसिड, छोटा 1/2 चम्मच घी, पानी आवश्यकतानुसार।
 
विधि : 
सबसे पहले चाशनी बनाने के लिए एक कड़ाही में शकर, साइट्रिक एसिड और पानी डालें और धीमी आंच पर उबलने रख दें। जब पूरी शकर पानी में घुल जाए तब उसमें दूध डालें और जब फेन (झाग) ऊपर आने लगे तो उसे चम्मच से निकालकर अलग कर दें। चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए। अब चाशनी गाढ़ी होने के पश्चात एक दूसरे बर्तन में आधी चाशनी निकालकर अलग से रख दें।
 
फिर चाशनी वाले बर्तन में ही मावा और पिसी चीनी डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि वो गहरे चॉकलेटी रंग की न हो जाए। मिश्रण गाढ़ा होने पर एक थाली में घी का हाथ लगाकर चारों तरफ घुमा लें और तैयार मिश्रण थाली में फैला दें तथा ठंडा होने पर मनचाहे आकार में बर्फी काट लें अथवा रोल बना लें।

 
अब बाल दाना बनाने के लिए शेष बची चाशनी को गैस पर पुन: गरम करें और इसमें खसखस डालें। चाशनी गाढ़ी होने पर इसे प्लेट में डालें और अपने बनाए हुए बर्फी या रोल को बाल दाने में अच्छी तरह लपेटकर अलग रख लें। इस तरह सभी बनी हुई बर्फी या रोल पर बाल दाना चढ़ा दें।

लीजिए रक्षाबंधन के त्योहार पर मेहमानों के लिए खासतौर पर तैयार की गई उत्तराखंड, मसूरी और अल्मोड़ा की सबसे मशूहर 'बाल मिठाई' तैयार है। इस अलग तरह की मिठाई से अपने भाई का मुंह मीठा कर रक्षाबंधन के पर्व का मजा दोगुना कर लें।

ALSO READ: इन पारंपरिक व्यंजनों से मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार, पढ़ें 5 सरल व्यंजन विधियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

अगला लेख