Hanuman Chalisa

पुरुषोत्तम मास विशेष : इस प्रसाद से आप पर बरसेगी भगवान की असीम कृपा

Webdunia
Besan Ki Barfi Recipe
 
लाजवाब बेसन बर्फी
 
पुरुषोत्तम मास में पीले रंग की चीजों का नैवेद्य चढ़ाने से भगवान अतिप्रसन्न होते है और अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाते हुए विशेष वरदान भी देते हैं। अगर आप भी अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो अवश्य पढ़ें यह विधि... 
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम मोटा बेसन, एक कप दूध, एक छोटा इलायची पावडर, 4-5 केसर, 2 बड़े चम्मच घी, 750 ग्राम शक्कर। 
 
विधि : 
 
बेसन छान कर उसमें घी का मोयन डालकर दूध से कड़ा आटा गूंथ लें। अब मोटी-मोटी लोई बनाकर उसे मोटा रखकर पूड़ी जितना बड़ा बेल लें। ओवन गर्म करके उसमें मोटी रोटी रख दें। धीमी आँच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा दाग न पड़ने पाए। 
 
दोनों तरफ सिंकने के पश्चात उसे गरम-गरम ही हाथ से बारीक मसलते जाए। थोड़ी ही देर बाद उसका बारीक बूरा तैयार हो जाएगा। इसे बड़ी छेदवाली चलनी से छान लें और बाकी बचे मिश्रण को मिक्सी में बारीक कर फिर छान लें। कड़ाही में थोड़ा-सा घी गरम करके तैयार मिश्रण को धीमी आँच पर गुलाबी होने तक और खूशबू आने तक सेकें। 
 
शक्कर में 1 गिलास के करीब पानी डालकर 3 तार की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में एक चम्मच घी, इलायची, केसर और बेसन का सिका बूरा डालकर एकसार मिला दें। एक थाली में घी लगाकर मिश्रण को थाली में फैला दें। ठंडी होने पर बर्फी के आकार में काट लें। 
 
बेसन की स्वादिष्ट बर्फी से भगवान को नैवेद्य चढ़ाएं और वरदान पाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख