Hanuman Chalisa

चतुर्थी विशेष : आज इस मोदक से लगाएं श्री गणेश को भोग, पढ़ें आसान विधि

Webdunia
modak bhog
 

तिल-गुड़ के शाही मोदक
 
किसी भी गणेश पूजा के अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि मोदक उनका प्रिय व्यंजन है। अब चाहे विनायक, अंगारकी, संकष्टी या कोई सी भी चतुर्थी हो, श्री गणेश को मोदक और लड्‍डू का भोग अवश्‍य लगाना चाहिए। इससे प्रसन्न होकर श्री गणेश अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। 
 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं शाही तिल-गुड़ मोदक बनाने की सरल विधि-  
 
सामग्री :
 
1 कटोरी मैदा, 1 कटोरी तिल, 1 से डेढ़ कटोरी गुड़ बारीक किया हुआ, मेवे की बारीक कतरन पाव कटोरी, थोड़ी-सी इलायची पावडर, घी तलने के लिए। 
 
विधि :
 
सबसे पहले मैदे को छलनी से छान लें। अब मैदे में एक बड़ा चम्मच घी का मोयन देकर आटा गूंथ लें। तत्पश्चात तिल को सेंक कर मिक्सी में हल्के से बारीक कर लें। एक बर्तन में गुड़ की चाशनी तैयार करके आंच से उतार लें। अब उसमें तिल, मेवे की कतरन और इलायची मिला लें। फिर मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर हल्के से बेलें और उसमें तिल-गुड़ का मिश्रण भर कर मोदक बना लें। 
 
ध्यान रहे मिश्रण थोड़ा नरम ही रहें। सभी मिश्रण के मोदक बन जाने पर गरम घी में धीमी आंच पर तल लें। तैयार तिल-गुड़-मेवे के स्वादिष्‍ट शाही तिल-गुड़ मोदक से भगवान को भोग लगाएं।

ALSO READ: चतुर्थी पर श्री गणेश को चढ़ाएं यह प्रसाद, प्रसन्न होकर देंगे आशीष

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

अगला लेख