Hanuman Chalisa

माघी चतुर्थी पर इस भोग से प्रसन्न होंगे श्री गणेश, जानें तिलकूट और लड्‍डू बनाने की सरल विधि

WD Feature Desk
HIGHLIGHTS
 
* तिल चतुर्थी पर बनाएं यह खास भोग।
* माघी चतुर्थी पर लगाएं तिलकूट का भोग।
* तिल-गुड़ के लड्‍डू से प्रसन्न होते हैं श्री गणेश।
 
Til Sankashti Chauth : प्रतिवर्ष माघ मास में आने वाली चतुर्थी को सकट, तिल संकष्टी या संकटा चौथ कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश के पूजन के पश्चात उन्हें विशेष तौर पर तिलकूट का भोग लगाने का महत्व और मान्यता भी है। माना जाता है कि इस भोग/ नैवेद्य से प्रसन्न होकर श्री गणेश हमें सभी संकटों से मुक्ति देकर जीवन में शुभता का आगमन करते हैं तथा समस्त परेशानियां दूर होकर जीवन में खुशहाली आती है। 
 
आइए यहां जानते हैं इस चतुर्थी पर तिलकूट बनाने की विधि, इसमें आपको खास 2 मुख्य सामग्री की आवश्यकता होगी, एक तिल और दूसरा गुड़। तो आइए यहां जानते हैं तिलकूट या तिलकूटा के लड्‍डू घर पर कैसे बनाएं- 
 
सामग्री : 500 ग्राम धुले हुए तिल, 300 ग्राम गुड़, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 कटोरी मेवे की कतरन, 5-7 केसर के लच्छे।  
 
विधि : सबसे पहले तिल को साफ करके कढ़ाई में डालकर हल्का भून लें और एक थाली में निकाल कर ठंडी होने दें। अब गुड़ को दरदरा कर लें। तत्पश्चात भुनी हुई तिल को मिक्सी में डाल कर दरदरी पीस लें, अब गुड़ डालकर 2-3 बार ग्राउंड कर दें। तैयार मिश्रण को एक थाली में निकाल लें। 
 
ऊपर से पिसी इलायची और मेवे की कतरन, केसर के लच्छे डालें और अच्छी तरह मिक्स करके तिलकूट का भोग श्री गणेश को लगाएं। 
 
यदि आप अपने मनपसंद आकार के लड्‍डू बनाना चाहते हैं तो इसी मिश्रण से तिलकूट के लड्‍डू भी बना सकते हैं। फिर तिल चतुर्थी के खास अवसर पर इन लड्‍डुओं  से भगवान श्री गणेश को भोग लगाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

अगला लेख