Hanuman Chalisa

Thekua Recipe: घर पर इस तरह बनाएं छठ पर्व का महाप्रसाद ठेकुआ, जानें आसान रेसिपी

छठ पूजा का प्रसाद क्या है?

WD Feature Desk
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (14:31 IST)
chhath 2024: छठ पर्व का सबसे प्रसिद्ध प्रसाद ठेकुआ है, जिसको महाप्रसाद के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रसाद को गेंहू के आटे, सूखे नारियल और घी की मदद से तथा काफी साफ-सफाई से बनाया जाता है। इसे अपनी सुविधानुसार घी या तेल में भी तला जा सकता है।

आइए जानते हैं यहां बिहार और उत्तरप्रदेश में छठ पर्व पर खास तौर पर बनाएं जाने वाले ठेकुआ रेसिपी की विधि के बारे में... 

 
Highlights 
ठेकुआ प्रसाद बनाने के लिए 250 ग्राम गेहूं का आटा, मोयन के लिए 1 बड़ा चम्मच घी, 125 ग्राम गुड़, 30 ग्राम खोपरे/सूखे नारियल का बूरा, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 1 मुट्‍ठी ड्रायफ्रूट्‍स की बारीक कतरन और तलने के लिए तेल आदि सामग्री एकत्रित कर लें। 
 
सबसे पहले 1 बर्तन में 1/2 कप पानी उबलने रख दीजिए। उबाल आने पर उसमें गुड़ तोड़कर डाल दीजिए और गुड़ पूरी तरह पिघलने तक उसे निरंतर हिलाते रहिए, तत्पश्चात छलनी से छान लें। अब गुड़ का पानी ठंडा होने तक दूसरी तैयारी कर लीजिए। एक परा‍त में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और मेवे की बारीक कतरन और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गुड़ के पानी की सहायता से उसे कड़ा गूंथ लीजिए। अब सभी आटे की लोइयां बना लें और एक कढ़ाई में तेल गरम रख दीजिए। 
 
यदि आपके पास कोई बिस्किट बनाने का सांचा है तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं। अगर नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं। आप उन लोइयों को अपने मनचाहे आकार में बिस्किट की तरह का शेप देते हुए सभी आटे के ठेकुआ बेल लें और गरम तेल में डालकर धीमी आंच पर तल लीजिए। इस तरह सभी ठेकुआ तल लें और ठंडे होने पर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लीजिए। छठ पर्व के मौके पर तैयार किए गए इस लजीज ठेकुआ से छठी मैया को प्रसाद चढ़ाएं। इस भोग से छठी मईया खुश आपके सारे दुख-दर्द दूर कर देंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख