Hanuman Chalisa

Children's Day cake: बच्चों का मनपसंद होता है वनीला केक, उनके प्यारे चाचा नेहरू के जन्मदिन पर अवश्य बनाएं

Webdunia
आज चाचा नेहरू का प्यारा दिन 'बाल दिवस' है। इस दिन बच्चों की खूब धूम मची रहती है। बच्चे बहुत खुश-खुश रहते हैं। ऐसे में बच्चों की खुशी और दुगुना किया जा सकता है। अगर आप बच्चों के लिए खास तौर पर उनकी पसंदीदा डिश केक बना दें और फिर नेहरूजी का जन्मदिन मनाएं तो बच्चों की खुशी चौगुनी बढ़ जाएगी। आइए पेश है इस खास अवसर पर बच्चों का प्यारा वनीला केक...! 
 
अपने प्यारे बच्चे को केक खिलाएं और उनके चेहरे पर खिली मुस्कुराहट से आप भी खुश रहे। यहां प्रस्तुत है केक की सामग्री और बनाने की विधि।
 
सामग्री : 
1 कप मैदा, 1/2 कप घी, 3/4 कप पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बैकिंग पावडर, 1/2 कप बादाम पिसा हुआ, 2-3 बूंदें वनीला एसेंस।
 
 
आइसिंग की सामग्री :
4 बड़े चम्मच बादाम शरबत, 4 चम्मच पानी, 250 ग्राम ठंडी क्रीम, 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बादाम एसेंस।
 
विधि : मैदे और बैकिंग पावडर को छान लें। चीनी के साथ फेंटें। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएं और फेंटते जाएं। अब इसमें मैदा डालें फिर फेंटें। एसेंस डालकर इस घोल को बैकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें। ऊपर से बादाम (पिसा) डालें। गरम ओवन में 45 मिनट तक बेक करें। हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।
 
आइसिंग की विधि :
क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें। फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब इस क्रीम को केक पर लगाएं और तैयार बादामी वनीला केक बच्चों को पेश करें।
 
 
नोट : आप चाहे तो केक के ऊपर फूलों से डेकोरेट करके भी सर्व कर सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख