Hanuman Chalisa

बारिश के मौसम में घर पर कैसे बनाएं भुट्टे का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि

Webdunia
Halwa Recipes


हल्की-फुल्की बारिश में घूमने के साथ ही किसी चाट-पकौड़ी की दुकान पर जाकर गरमा-गरम कचोरी-समोसे, जलेबी, पकौड़े या कुछ मीठा खाने के मौके तलाशने लगता है। आपके लिए पेश हैं भुट्‍टे का स्वादिष्ट और पौष्टिक हलवा बनाने की आसान विधि- 

सामग्री : 
 
एक कटोरी भुट्टे के दाने (ताजा), 100 ग्राम मावा, 100 ग्राम नारियल का लच्छा, 100 ग्राम देसी घी, 25 ग्राम बादाम की गिरी, 4 हरी इलायची, 1 चुटकी खाने का रंग, 150 ग्राम शक्कर का बूरा। 
 
सजावट के लिए- काजू तथा नारियल के कुछ टुकड़े, बादाम की साबुत गिरी। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले भुट्टे (मकई) के ताजा दानों को निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। कड़ाही में घी गर्म करके पिसे दानों को धीमी आंच पर करारा भून लें। 
 
भुट्‍टे के मिश्रण की तेज सुगंध आने पर उसमें खोया मिला लें और 5 मिनट फिर भूनें। अब शकर का बूरा मिलाकर 2 कटोरी पानी डालकर 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। पानी सूख जाए तो उसमें मीठा रंग व कटा मेवा मिलाकर गाढ़ा करें। 
 
अब इलायची बुरका कर बादाम की गिरी, काजू तथा नारियल से सजाएं और पेश करें। स्वादिष्ट होने के साथ ही भुट्टे का यह हलवा पौष्टिक भी है। 

ALSO READ: उपवास में लोग खाते हैं कौन-कौन से मजेदार फलाहारी व्यंजन...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख