Hanuman Chalisa

गणेश विसर्जन के समय घर पर बनाएं यह खास मोदक, प्रसन्न होकर देंगे शुभाशीष

Webdunia
सामग्री : 
 
2 कटोरी गेहूं का आटा (मोटा), 1 1/2 (डेढ़) कटोरी पिसी शकर, पाव कटोरी काजू, बादाम की कतरन, थोड़ी-सी मिश्री व इलायची का पावडर, तलने के लिए शुद्ध घी, कुछेक केसर के लच्छे। 
 
विधि : 
 
* राजस्थानी चूरमा मोदक बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा छलनी से छानकर मोयन डालकर गुनगुने पानी की सहायता से कड़ा गूंथ लें। 
 
* अब एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें आटे की छोटी-छोटी मुठ्ठियां बनाएं और सभी को धीमी आंच पर तलें।
 
* जब सारी मुठ्ठियां तलनी हो जाएं तो हाथ से या मिक्सर में उनका बारीक चूरा तैयार कर लें। 
 
* अब इसे एक कड़ाही में धीमी आंच पर हल्का-सा सेंकें। 
 
* गैस बंद करके उसे ठंडा होने दें।
 
* फिर उसमें पिसी शकर, काजू-बादाम की कतरन, केसर के लच्छे, इलायची मिश्री का पावडर डालें और सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। 
 
* अब पूरा मिश्रण एकसार करके अपनी पसंद के आकार में मोदक बनाएं।
 
* गणेश विसर्जन पर घर में बनाएं गए राजस्थानी शाही चूरमा मोदक से श्री गणेश को भोग लगाएं।

ALSO READ: गणेशोत्सव 2019 : गणपति जी को उनके प्रिय भोग से करें प्रसन्न, पढ़ें मोदक बनाने की 7 सरल विधियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख