Hanuman Chalisa

हरी मिर्च का हलवा सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

राजश्री कासलीवाल
hari mirch ka halwa
इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर हरी मिर्च का हलवा (hari mirch ka halwa) वायरल हो रहा है। ये खाने में तीखा नहीं, बल्कि मीठा होता है। यह हलवा मूलत: छत्तीसगढ़ में बनाया और खाया जाता है, लेकिन अब इसका चलन शादी-विवाह जैसे मांगलिक अवसर पर पसंद किया और बनाने जाने लगा है। यदि आप भी इसे ट्राय करना चाहते हैं तो यहां पढ़ें सरल विधि- 
 
hari mirch ka halwa ingredients सामग्री :

6-7 फ्रेश हरी मिर्च बड़े आकार की, 50 ग्राम शकर, 1 हरी शिमला मिर्च, 100 ग्राम मावा, 1 कप मेवा (बारीक कतरन), 3 चम्मच घी। डेकोरेशन और स्वाद बढ़ाने के लिए 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, कुछ मा‍त्रा में काजू, बादाम, पिस्ता और 5-7 केसर के लच्छे। 
 
 
विधि :method
 
सबसे पहले हरी मिर्च (Green Chilli) और शिमला मिर्च (Bell pepper) दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। अब एक बर्तन में पानी डालें और दोनों तरह की कटी मिर्च करीबन 9-10 मिनट तक उबाल लें और छलनी से छानकर पानी निकाल दें। 
 
एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें मावा डालकर थोड़ी देर चलाएं और कद्दूकस कर लें या चम्मच की सहायता से मसल लें, अब उसमें उबली हुई मिर्च डालें और भूनें, ऊपर से शकर और मेवे की कतरन डालकर अच्छीतरह मिक्स कर लें। थोड़ी देर चलाने के बाद आंच बंद कर दें।

अब तैयार हरी मिर्च के हलवे में पिसी इलायची डालें और मिक्स कर दें। फिर काजू-बादाम, पिस्ता, केसर के लच्छों से हलवा डेकोरेट करें और गरमा-गरम सर्व करें। खाने में लाजवाब यह मीठा हलवा (hari mirch ka halwa) आपको निश्चित रूप से पसंद आएगा। घर में जब भी कोई खास अवसर हो तब यह हलवा मेहमानों को पेश करें। 
 
hari mirch ka halwa
ALSO READ: कैसे बनता है हरे चने का साग, प्रोटीन से भरपूर है सर्दियों में देगा लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख