Biodata Maker

Gudi Padwa Recipes 2020 : गुड़ी पड़वा के 5 पारंपरिक विशेष पकवान, स्वाद ऐसा कि वाह कहे बिना नहीं रह पाएंगे

Webdunia
Gudi Padwa Festival Recipes
गुड़ी पड़वा के दिन हिन्दू नव संवत्सर का आरंभ माना जाता है। इस पावन पर्व पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास तरह की पारंपरिक रेसिपीज, इन डिशेस से करें मेहमानों का स्वागत और आनंद उठाएं गुड़ी पड़वा के त्योहार का...
 
मीठी पूरन पोली रेसिपी
 
सामग्री  :
200 ग्राम चने की दाल, 300 ग्राम आटा, 300 ग्राम शकर, 300 ग्राम शुद्ध घी, 6-7 पिसी हुई इलायची, 2 ग्राम जायफल, 8-10 केसर के लच्छे। 
 
विधि : 
सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में चने की दाल को अच्छी तरह से धोकर, दाल से डबल पानी लेकर कम आंच पर 30 से 35 मिनट पकने दें। 2-3 सीटी लेने के बाद गैस बंद कर दें। 
 
कुकर ठंडा होने के बाद चना दाल को स्टील की छन्नी में निकाल लें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। दाल जब ठंडी हो जाए, तब उसमें 300 ग्राम शकर में से 150 ग्राम शकर मिलाकर मिक्सी में पीस लें। पीसी हुई दाल के मिश्रण को एक कड़ाही में निकालकर उसमें बची हुई 150 ग्राम शकर भी मिला दें। इस प्रकार पूरी 300 ग्राम शकर भी मिला दें। 
 
अब इस मिश्रण को कम आंच पर औटाएं यानी तब तक पकाएं, जब तक पूरन की गोली न बनने लगे। जब पूरन बन जाए तब आंच से उतार लें और ठंडा करें। ऊपर से जायफल, इलायची, केसर डालकर मिश्रण के आवश्यकतानुसार 10-12 गोले बना लें। 
 
पूरन पोली बनाने के लिए :  
 
एक थाली में मैदे की छन्नी से छना आटा लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी का मोयन डालकर रोटी के आटे जैसा गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर 1-1 लोई में 1-1 पूरन का गोला रखकर आटा लगाकर मोटी रोटी की तरह बेल लें। 
 
अब गरम तवे पर धीमी आंच पर शुद्ध घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी सेंक लें। इस प्रकार सभी पूरनपोली (पूरनपोळी) बना लें। पूरनपोली अब अच्छी ज्यादा मात्रा में घी लगाकर कढ़ी या आमटी के साथ परोसें।


महाराष्‍ट्र का पारंपरिक व्यंजन : श्रीखंड
 
सामग्री : 
2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल पावडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पावडर एक छोटा चम्मच, शक्कर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)। 
 
विधि : 
सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शक्कर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शक्कर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें। 
 
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पावडर, मेवे की कतरन, जायफल पावडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर श्रीखंड पेश करें। श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है। 

 
कैरी का खट्‍टा-मीठा पना
 
सामग्री :
300 ग्राम कच्चे आम (2-3 मीडियम आकार के), 2 छोटे चम्मच भुना जीरा पावडर, स्वादानुसार काला नमक, एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च, 100-150 ग्राम (1/2 - 3/4 कप) चीनी, 20-30 पुदीना की पत्तियां, सादा नमक आवश्यकतानुसार। 
 
विधि :
सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिए और फिर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करके एक-दो कप पानी में डालकर उबाल लीजिए। 
 
अब मिक्सी में यह उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छलनी में छान लीजिए। 
 
आम का पना तैयार है। अब इसमें काली मिर्च व भूना हुआ जीरा पावडर डालकर अच्छे से मिलाइए और फिर बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसिए।
 

गुलाब जामुन
 
सामग्री : 
1 किलो खोआ (मावा), एक छोटा चम्मच दूध, 50 ग्राम मैदा, 100 ग्राम खाने का अरारोट, 1 किलो चीनी, 1 चम्मच पिसी छोटी इलायची, 1/2 चम्मच केशर, तलने का घी।
 
विधि : 
सबसे पहले मावे को कद्दूकस कर लें। उसमें मैदा, अरारोट मिला लें। अब हल्के हाथ से नर्म गूंथ लें। इसकी छोटे साइज की गोल-गोल गोलियां बना कर रख लें। अब चीनी में एक ग्लास पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें। इसमें दूध डालकर हिलाएं और जब मैल ऊपर आ जाए तो चम्मच से हटा दें। अब इलायची और केसर मिला दें। 
 
एक कड़ाही में घी गरम करके मध्यम आंच पर तैयार गोलियां लाल होने तक तलें और चाशनी में छोड़ती जाएं। लीजिए लाजवाब गुलाब जामुन तैयार है। अपनी इच्छानुसार ठंडा या गरम परोसिए। 

 
लाजवाब आम्रखंड
 
सामग्री :
श्रीखंड का फ्रेश चक्का आधा किलो, आधा किलो शक्कर, एक आम, दो सौ ग्राम रबड़ी, इलायची, बादाम व पिस्ता कतरन, केसर इच्छानुसार।
 
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में चक्का लेकर उसमें शक्कर मिलाएं। अब आम को छीलकर उसका ज्यूस बनाएं (आम को ऐसे ही फेंटें, इसमें पानी और दूध ना डालें। अगर ज्यादा ही आवश्यकता हो तो बिलकुल थोड़ा दूध मिला लें।)। 
 
अब चक्का व आम का ज्यूस मिक्स कर महीन कपड़े से छानें। अब उसमें रबड़ी मिलाकर हिलाएं। इलायची, बादाम-पिस्ता की कतरन और केसर डालें और मिश्रण में अच्छे से मिलाकर, फेंटकर फ्रिज में ठंडा करें। लाजवाब मेवा मिश्रित आम का श्रीखंड (आम्रखंड) पेश करें।  
 
******

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

अगला लेख