Hanuman Chalisa

रंगपंचमी स्पेशल : गुझिया रंगबिरंगी

Webdunia
सामग्री :
 
300 ग्राम मैदा, 1 बड़ी कटोरी बारीक मीठी बूंदी, 1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए), पाव कटोरी मिक्स मेवों की कतरन, 4-5 केसर के लच्छे, 1-1 बूंद हरा-लाल खाने वाला रंग, 2 तार की डेढ़ कप तैयार चाशनी, पाव कटोरी दूध, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी।
 

विधि :
सबसे पहले केसर को थोड़े-से गुनगुन दूध में कुछ देर भिगो कर घोंट लें। अब मैदे में मोयन मिलाकर उसके तीन हिस्से कर लें। एक में हरा, दूसरे में लाल रंग व तीसरे भाग में जरा-सी केसर मिला कर तीनों को अलग-अलग गूंथ कर लंबे रोल बना लें। तीनों रोल को मिलाकर छोटी-छोटी लोई बना लें।
 
अब बूंदी (लड्डू का चूरा भी ले सकते हैं) में केसर-मेवा और थोड़े-से दूध के छ‍ींटे डालकर अच्छी तरह मिश्रण तैयार कर लें। मैदे की छोटी-छोटी पूरियां बेलें व थोड़ा बूंदी का मिश्रण भर कर उसकी गुझिया बना लें।
 
एक कड़ाही में घी गर्म करें व धीमी आंच पर सुनहरी होने तक गुझिया तल लें। थोड़ी ठंडी होने पर चाशनी में डालकर वापस निकाल लें। बनाने में आसान व दिखने में सुंदर रंगबिरंगी गुझिया आपके घर आए मेहमानों को जरूर पसंद आएगी।
 

- राजश्री कासलीवाल 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

18 जून को क्यों याद की जाती हैं रानी लक्ष्मीबाई? जानें उनके बलिदान की पूरी कहानी

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

नज़्म: बरसात का मौसम

Yoga and Stress: योग से तनाव और चिंता कैसे कम होती है?