Dharma Sangrah

ताकत के लिए सर्दी में खाएं उड़द के लड्डू, नोट करें सरल रेसिपी

Webdunia
Gond Laddu
laddu for winter : ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाना काफी फायदेमंद होता है, इसलिए आप इन सामग्री से ठंड के लड्डू बना सकते हैं। यह सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। आइए जानते हैं यहां एकदम सरल विधि के बारे में- 
 
1. 2 कप उड़द का आटा, 50 ग्राम सोंठ पाउडर, 150 ग्राम गोंद, 200 ग्राम खोपरा बूरा लें।
 
2. 350 ग्राम पिसी शकर अथवा बूरा, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, आवश्यकतानुसार देसी घी लें।
 
3. 1 बड़ी कटोरी बादाम, खजूर, अखरोट बारीक कटे हुए, कुछेक केसर के लच्छे।
 
4. बारीक कटी गोंद को एक कड़ाही में घी गरम करके तल लें। जब वह आकार में फूलकर दुगना हो जाए तब घी से बाहर निकाल लें।  
 
5. शेष बचे घी में उड़द का आटा डालकर धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें। आवश्यक लगे तो इसमें और घी एड करें।
 
6. आटा सिंकने की महक आने पर सौंठ पाउडर को डालें और भून लें। आंच बंद करके इस मिश्रण को बड़ी थाली या परात में निकालकर ठंडा करें।
 
7. उसी कड़ाही में थोड़ासा घी डालकर मेवे की कतरन को सेंक लें। खोपरा बूरा डालकर हिलाएं और गैस बंद कर दें, सामग्री को कड़ाही में ही रहने दें।
 
8. दाल का मिश्रण गुनगुना रहने पर इसमें शकर का बूरा और बाकी सभी सामग्रियां यानी तला हुआ गोंद, मेवा कतरन, पिसी इलायची, केसर आदि सभी चीजें मिलाएं।
 
9. अब अपनी मनपसंद के आकार में लड्डू बना लें। ठंड के दिनों के बहुत उपयोगी ये स्वादिष्ट सोंठ-मेवे के लड्‍डू सभी को खिलाएं और खुद भी खाएं।
 
By Ishu Sharma

ALSO READ: ठंड में गोंद के लड्डू खाने के फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

जमाने का सबसे बड़ा रोग!

मिसाल है माननीयों की दूरदर्शिता

सपने में घर के चौखट से बातचीत

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

अगला लेख