Hanuman Chalisa

15th August Recipes: 15 अगस्त पर घर में बनाएं ये 3 प्रकार के तिरंगा स्वीट्‍स और मनाएं आजादी का जश्न

WD Feature Desk
मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (14:25 IST)
HIGHLIGHTS
 
भारत इस साल 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
स्वतंत्रता दिवस पर घर पर बनाएं टेस्टी डिशेज।
स्वतंत्रता दिवस पर क्या-क्या बनाएं।

ALSO READ: Raksha Bandhan sweets: राखी स्पेशल मिठाई, अभी नोट करें रक्षाबंधन की 6 आसान रेसिपी
 
Independence Day 2024 Recipe: इन दिनों 78वां आजादी का जश्न मनाने के लिए पूरा देश उत्साहित है। चहुंओर स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। 15 अगस्त को अठहत्तरवां भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यह दिन भारतवासियों के लिए सबसे खास है, क्योंकि यह दिन देशभक्ति से सराबोर है। तो फिर देर किस बात कि जब बात देशभक्ति की हो रही हो तो यही बात आपकी थाली में भी नजर आनी चाहिए। तो आइए इस स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने-अपने घर में तिरंगे रंग के पकवान बनाकर परिवार और मेहमानों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। 
 
यहां जानते हैं मीठे पकवान बनाने की आसान व्यंजन विधियां... 
 
तिरंगी बर्फी
 
तिरंगा रंग की बर्फी बनाने के लिए आपको 500 ग्राम फ्रेश मावा, 450 ग्राम शकर, 150 ग्राम फ्रेश पनीर, आधा चम्मच इलायची पावडर, मीठा पीला रंग, हरा रंग, चांदी का वरक और वेनिला एसेंस। सर्वप्रथम खोया और पनीर को एक थाली में कद्दूकस करके रख लें। अब इसमें शकर मिलाएं, तत्पश्चात कड़ाही में मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण गाढ़ा होने पर वेनिला एसेंस और इलायची पावडर डालकर मिलाएं तथा आंच बंद कर दें।
 
अब तैयार मिश्रण को 3 भागों में बराबर बांट लें। पहले वाले भाग को सफेद रखें। दूसरे भाग में मीठा पीला व तीसरे भाग में हरा रंग मिला लें। हल्के हाथ से मोटा बेल लें और सबसे नीचे हरा, फिर सफेद और ऊपर पीले रंग को जमा दें और हल्के से हाथ से दबाकर वरक चिपका दें। अब इसको चौकोर शेप या छोटे-छोटे साइज में काटकर तिरंगी बर्फी पेश करें।

तिरंगा केक
 
तिरंगा केक बनाने के लिए आपको 1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, 1 आम, 1 कटोरी मलाई, 1 कटोरी पिसी शक्‍कर, अमरूद का जैम (आवश्यकतानुसार), 1 चम्मच गुलाब जल और सजावट के लिए काजू, किशमिश, बादाम इत्यादि सामग्री एकत्रित कर लें। सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शक्‍कर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शक्‍कर आम में मिलाकर उसे फेंटें।

अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें, उस पर आम का मिश्रण फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर जैम लगाएं। इसी प्रकार चौथी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण लगाएं। अब सजावट हेतु काजू, किशमिश आदि चिपकाएं तथा इसे केक की तरह बीच से दो भागों में काट लें। अब यह तीन रंगों का दिखेगा। लीजिए तिरंगा ब्रेड केक तैयार है।

तिरंगी पेस्ट्री
 
तिरंगी पेस्ट्री बनाने हेतु आपको 1 कटोरी मलाई, 1 कटोरी पिसी शकर, 1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, एक आम, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच गुलाब जल, डेकोरेशन के लिए- काजू, किशमिश, बादाम आदि की आवश्यकता होगी। यह सब सामग्री जमा कर लें। फिर तिरंगी पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शकर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शकर आम में मिलाकर उसे फेंटें। अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें। उस पर अमरूद जैम फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं।

अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर आम का मिश्रण फैलाएं। अब सजावट हेतु काजू, किशमिश और बादाम चिपकाएं तथा इसे बीच से दो भागों में काट लें। लजीज तिरंगी पेस्ट्री पेश करें। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: सावन में ट्राई करें आलू की जलेबी, दही और मैदा छोड़िए, ये रेसिपी है खास!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख