Hanuman Chalisa

चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को लगाएं मोदक से भोग, पढ़ें 5 व्यंजन विधियां...

Webdunia
* गणेश का प्रिय व्यंजन मोदक, जानिए कैसे बनाएं घर पर सरल रीति से... 


 
विनायकी चतुर्थी हो या संकष्टी गणेश चतुर्थी, किसी भी गणेश पूजा के अवसर पर भगवान गणेश को मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि भगवान श्रीगणेश का प्रिय व्यंजन मोदक है। इसलिए गणेशजी को इसका भोग अवश्‍य लगाना चाहिए। इससे गणेशजी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। आपके लिए प्रस्तुत है 5 तरह के मोदक बनाने की सरल व्यंजन विधि। 
 
नारियल-सूजी के मोदक
 
 
मोदक की सामग्री : 
 
डेढ़ कप किसा हुआ नारियल, दो बड़े चम्मच घी, एक कप सूजी, एक कप शक्कर, पानी आवश्यकतानुसार, अन्य सामग्री- चुटकी भर मीठा पीला रंग, 5-10 पिस्ता, इलायची पावडर आदि।
 
मोदक की आसान वि‍धि : 
 
एक मोटी तल वाली कड़ाही में घी गरम करके छनी हुई सूजी को हल्का भूरा होने तक सेक लें। अब इसमें किसा हुआ नारियल डालें और थोड़ा सेक लें। 
 
तत्पश्चात एक दूसरे पैन में शक्कर-पानी मिलाकर चाशनी बनाएं। ध्यान रहें चाशनी एक तार की हो। अब इसमें मीठा रंग, इलायची मिला लें और उसमें सूजी-नारियल का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर थोड़ी देर ढंक कर रखे और ठंडा होने दें। 
 
मिश्रण गुनगुना होने पर सभी के मोदक बना लें। ऊपर से एक पिस्ता मोदक के मुंह पर चिपका दें और तैयार स्वादिष्ट नारियल-सूजी के मोदक प्रसाद में उपयोग में लाएं। 
 
***** 
 
 

राजशाही मोदक 
 

 
सामग्री : 
150 ग्राम नारियल बूरा, 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 1 चम्मच इलायची पावडर, एक छोटा कप अथवा कटोरी काजू-बादाम की कतरन, एक छोटा आधा कप किशमिश, मोयन के लिए तेल अथवा घी, तलने के लिए घी अलग से।
 
विधि : 
सबसे पहले मैदे को छान कर उसमें मोयन डालकर उसका कड़ा आटा गूंथ लें। तत्पश्चात खोबरा और ‍शक्कर का बूरा, इलायची, काजू-बादाम की कतरन, किशमिश आदि सारी सामग्री मिक्स करके अलग बर्तन में रख लें।
 
फिर तैयार मैदे की इक्कीस लोइयां बना लें। हर लोई को हल्के हाथ से थोड़ा-सा बेलकर उसमें आवश्यकतानुसार भरावन सामग्री भरें और मोदक के आकार देते हुए उसका मुंह बंद कर दें। इस तरह सभी मोदक बना कर रख लें। 
 
अब कड़ाही में घी गर्म करके कम आंच पर सभी मोदक तल लीजिए। तैयार गणेशजी के प्रिय मोदक को प्रसाद में चढ़ाएं।
 
**** 
 

लाजवाब तिल-गुड़ के मोदक
 

 

सामग्री : 
एक कटोरी मैदा, एक कटोरी तिल, एक से डेढ़ कटोरी गुड़ बारीक किया हुआ, मेवे की बारीक कतरन पाव कटोरी, थोड़ी-सी इलायची पावडर, घी तलने के लिए। 
 
विधि : 
मैदे में एक बड़ा चम्मच घी का मोयन देकर आटा गूंथ लें। तत्पश्चात तिल को सेंक कर मिक्सी में हल्के से बारीक कर लें। एक बर्तन में गुड़ की चाशनी तैयार करके आंच से उतार लें। अब उसमें तिल, मेवे की कतरन और इलायची मिला लें। फिर मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर हल्के से बेलें और उसमें तिल-गुड़ का मिश्रण भर कर मोदक बना लें। 
 
ध्यान रहे मिश्रण थोड़ा नरम ही रहें।  सभी मिश्रण के मोदक बन जाने पर गरम घी में धीमी आंच पर तल लें। तैयार तिल-गुड़-मेवे के स्वादिष्‍ट मोदक से भगवान को भोग लगाएं।
 
 
**** 
 
 

स्वादिष्ट स्वीट राइस मोदक


 
सामग्री : 
1 कप चावल का आटा, 1 कप बारीक किया हुआ गुड़, 1 कप खोपरे का बूरा, पाव कटोरी मेवे (काजू-किशमिश-बादाम की कतरन), इलायची पावडर आधा चम्मच, चुटकी भर नमक और घी। 
 
विधि : 
सबसे पहले एक कड़ाही में गुड़ पिघला लें तथा उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें। फिर उसमें खोपरे का बूरा मिलाकर हल्के से भून लें। अब इस मिश्रण में मेवे की कतरन डालें, मिलाएं और आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
तत्पश्चात चावल के आटे को पानी की सहायता से नरम गूंथ कर थोड़ी देर ढंक कर रख दें। अब आटे की छोटी-सी लोई हाथ में लेकर फैलाएं, ऊपर से एक छोटा चम्मच मिश्रण रखकर मोदक का आकार सभी मोदक तैयार कर लें। एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर सभी मोदक तल लें। लीजिए तैयार मेवे भरे चावल के लजीज मोदक से भगवान को भोग लगाएं।
 
**** 
 
 
 

गुड़-मेवे के शाही मोदक


 
सामग्री (भरावन के लिए) : 
 
मेवे 1 कप कतरे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूज के बीज, मखाना), गुड़ 1 कप, 1/4 कप दूध, इलायची पावडर, किशमिश व चारौली। 
 
कवर सामग्री : चावल आटा 1 कप, मैदा 1/2 कप, 2 टी स्पून घी, चुटकी भर नमक।
 
विधि : 
कड़ाही में गुड़, दूध व मेवे (किशमिश को छोड़कर) डालें व सूखने तक पकाएं। अब इलायची पावडर व किशमिश मिलाएं व ठंडा करें। मोदक के कवर सामग्री को मिलाकर गूंथ लें। छोटी-छोटी पतली 
 
पूरियां बना कर भरावन सामग्री भरें व मोदक का आकार दें। 
 
इसी प्रकार सारे मोदक बना लें। अब घी गर्म करके मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। गुड़-मेवे के शाही मोदक तैयार हैं।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

अगला लेख