Hanuman Chalisa

New Year Cake: नए साल पर ट्राय करें यह खास ड्राय फ्रूट केक, अपने बच्चों को सिखाएं इस आसान विधि से

Webdunia
सामग्री : 
 
100 ग्राम दूध, 100 ग्राम मैदा, 25 ग्राम घी, 50 ग्राम पिसी शकर, 1/2 चम्मच मीठा सोडा, 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 चुटकी साइट्रिक एसिड, 50 ग्राम कटे ड्राय फ्रूट्स (काजू, किशमिश, बादाम, चारोली आदि), 2 बूंद वनीला एसेंस। 
 
विधि : 
 
नए साल पर अपने बच्चों के लिए कोई खास केक बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले मैदा, बेकिंग पाउडर व मीठा सोडा को मैदा छानने की चलनी से दो बार छानें। 
 
अब एक कटोरे में घी व शकर लेकर हल्का होने तक फेंटें। 
 
फिर इसमें दूध और मैदे को धीरे-धीरे हाथ से चलाते हुए डालें। 
 
सूखे मेवे व वनीला एसेंस डालें और अच्छे से चलाएं। 
 
जब पूरा मिश्रण अच्छी तरह एकसार हो जाए तो ओवन में बेक होने के लिए रख दें। 
 
करीबन 20-25 मिनट बाद चाकू डालकर देखें, यदि उस पर केक न चिपके तो समझें कि आपका केक तैयार है। 
 
अब इस पर आइसिंग से बच्चों की मनपसंद की डेकोरेशन करें और न्यू ईयर की पार्टी मनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख