Hanuman Chalisa

सर्दियों में परफेक्ट पिन्नी बनाएं, ताकतवर बन जाएं

Webdunia
- राजश्री कासलीवाल


आटे की पिन्नी (Pinni Recipe) पंजाब की खास मिठाई में शामिल हैं और इसे बनाना भी एकदम आसान है। इसके लिए आपको जिन खास सामग्री की आवश्यकता होगी, उसके बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है तथा इसकी सरल विधि की आपको यहीं मिल जाएगी। तो आइए देर न करते हुए सीधे इस रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।  
 
आप भी सर्दियों के मौसम में घर पर ऐसे बनाएं एकदम परफेक्ट शाही पिन्नी और ठंड के दिनों में इसका सेवन करके ताकतवर बन जाएं। आइए जानते हैं आटे की पिन्नी बनाने की सरल रेसिपी-Recipe of Atte Ki Pinni 
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम गेहूं का आटा, 300 ग्राम घी, 400 ग्राम गुड़ (बारीक किया हुआ), 150 ग्राम गोंद (बारीक कटा हुआ), 1 चम्मच इलायची पाउडर, डेढ़ कप मेवा (बादाम, पिस्ता, काजू, खारक, खरबूजे के बीज, सूखा किसा हुआ नारियल) की कतरन। 
 
विधि : 
 
पिन्नी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मोटे तले वाली कढ़ाई में घी गरम करके गोंद को तलकर अलग रख लें और उसी में मेवे की कतरन की पूरी सामग्री कुछ देर चलाएं और फिर एक थाली में निकाल लें। अब अलग से घी लें और उसको गरम करके गेहूं का आटा भून लें, जब आटा सिंकने की खुशबू आने लगे या आटा हल्का गुलाबी रंग का हो जाए तो गैस बंद कर दें।

अब इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें बारीक किया हुआ गुड़ मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाएं और निरंतर हिलाते रहें। फिर इलायची पाउडर और मेवे की कतरन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।  
 
अब जब मिश्रण गुनगुना हो जाए तब हाथ से एक जैसा मिक्स कर लें, हाथों पर थोड़ा-सा घी लगाकर सभी मिश्रण की गोल-गोल आकार की पिन्नी बना लें। अब एक डिब्बे में भर कर रख दें और खास तौर पर सर्दी के दिनों के लिए बनाई गई इस लाजवाब और सेहतमंद पिन्नी को सबको खिलाएं और ताकतवर बनें। 
 

Punjabi Pinni 
 

नोट : आप चाहे तो इसमें गुड़ की जगह शकर का बूरा इस्तेमाल कर सकते है तथा लड्‍डू यानी पिन्नी की जगह पर अपने मनपसंद के आकार में भी बना सकते हैं। 

ALSO READ: अच्छी सेहत के लिए ठंड में लड्डू कैसे बनाएं?

ALSO READ: ठंड में दूध और जलेबी खाने के फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख