Hanuman Chalisa

लजीज मनभावन मीठी पूरन पोली (देखें वीडियो)

Webdunia
सामग्री :
300 ग्राम गेहूं का आटा, 200 ग्राम चने दाल, 225 ग्राम शक्कर, 100 ग्राम शुद्ध घी, एक चम्मच इलायची पावडर, 2 ग्राम जायफल, 10-15 केसर के लच्छे (एक छोटे चम्मच दूध में गले हुए)।
 
विधि :
चना दाल को धोकर, प्रेशर कुकर में डालें। जितनी दाल है, उससे डबल या डेढ़ गुना मात्रा में पानी लेकर पकने रख दें। 2-3 सीटी लेने के बाद गैस बंद कर देंगे।

अब उबली दाल को स्टील की छलनी में डाल कर उसका सारा पानी निकल लें। दाल ठंडी होने पर उसमें आधी शक्कर मिलाकर मिक्सी में पीस लें। दाल को एक कड़ाही में निकालकर बची शक्कर भी मिला दें।
 
मिश्रण को कम आंच पर रखकर पकाएं। जब तक पूरन की गोली न बनने लगे। अब गैस बंद करके जायफल, इलायची, केसर डालकर ठंडा कर लें।
 
देखें वीडियो... 
 
 
तत्पश्चात पूरन पोली के लिए एक थाली में आटा लें। उसमें शुद्ध घी का मोयन (1 बड़ा चम्मच) डालकर गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटी बेलें। अब पूरन का जरूरतानुसार गोला रखकर मोटी रोटी की तरह आटा लगाकर बेल लें। 
 
गरम तवे पर शुद्ध घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी सेंक लें। प्रत्येक पूरन-पोली पर खूब सारा घी डालकर गरमा-गरम पूरनपोली आमटी या कढ़ी के साथ सर्व करें।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार