Hanuman Chalisa

गुडी पड़वा व्यंजन : शाही पूरन पोली और चटपटी आमटी

Webdunia
त्योहार के विशेष पकवान 


 

पूरन की सामग्री :
 
300 ग्राम चना दाल, शक्कर 250 ग्राम, मावा 100 ग्राम, मैदा 200 ग्राम, घी 150 ग्राम, केसर 5 ग्राम, इलायची 5 ग्राम।
 
आमटी के लिए :
उबली व बारीक पिसी चने की दाल आधा कटोरी, अमचूर पावडर 1 चम्मच या 2 नींबू का रस, राई-जीरा, चुटकी‍भर हींग, 4-5 मीठा नीम पत्ता, 4 हरी मिर्च, हरी धनिया, पाव चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार।
 
विधि (पूरन) :
सबसे पहले चने की दाल को कुकर में अच्छी तरह पका लें। पकी हुई दाल को सिलबट्टे या मिक्सर में पीस लें। अब इसमें शक्कर डालकर मध्यम आंच पर इतना पकाएं कि वह गाढ़ा हो जाए।अब इसे ठंडा होने दें। मावे को हल्का गुलाबी होने तक भूनें व ठंडा होने पर इसमें इलायची पावडर और केसर मिला दें। अब इसे ठंडे पूरन में मिला दें। पूरन और मावे को अच्छी तरह मिला लें।
 
मैदे को छानकर इसमें 2 चम्मच घी (मोयन के लिए) डाल दें और आटे के समान गूंथ लें। आटे की लोई बनाकर पूरी के आकार में बेलकर पूरी में पूरन का लड्डू बनाकर रखें और इसे दूसरी पूरी से ढंककर दोनों पूरी को उंगली से दबाते हुए चिपका लें। अब इसे पलोथन लगाकर हल्के हाथ से बेल लें। तवे पर घी लगाकर इसे डाल दें व धीमी आंच पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें।
 
विधि (आमटी) :
एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें हींग, राई-जीरे का छौंक लगाएं। अब कटी हरी मिर्च, मीठा नीम डालकर लाल मिर्च, हल्दी डालकर ग्रेवी बना लें। अब बारीक पिसी चने की दाल और आवश्यकतानुसार पानी डालें और अच्छी तरह उबाल लें।

अमचूर पावडर या नींबू का रस व गरम मसाला डालें और धनिया पत्ती डाल दें। अब गुड़ी को भोग लगाकर गरमा-गरम शाही पूरण पोली आमटी के साथ पेश करें।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर