Hanuman Chalisa

गुडी पड़वा विशेष : शाही पूरन पोली और चटपटी आमटी

Webdunia
पूरन की सामग्री :
300 ग्राम चना दाल, शक्कर 250 ग्राम, मावा 100 ग्राम, मैदा 200 ग्राम, घी 150 ग्राम, केसर 5 ग्राम, इलायची 5 ग्राम।



 
आमटी के लिए :
उबली व बारीक पिसी चने की दाल आधा कटोरी, अमचूर पावडर 1 चम्मच या 2 नींबू का रस, राई-जीरा, चुटकी‍भर हींग, 4-5 मीठा नीम पत्ता, 4 हरी मिर्च, हरी धनिया, पाव चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार।
 
विधि (पूरन) :
सर्वप्रथम चने की दाल को कुकर में अच्छी तरह पका लें। पकी हुई दाल को सिलबट्टे या मिक्सर में पीस लें। अब इसमें शक्कर डालकर मध्यम आंच पर इतना पकाएं कि वह गाढ़ा हो जाए।अब इसे ठंडा होने दें। मावे को हल्का गुलाबी होने तक भूनें व ठंडा होने पर इसमें इलायची पावडर और केसर मिला दें। अब इसे ठंडे पूरन में मिला दें। पूरन और मावे को अच्छी तरह मिला लें।


 
मैदे को छानकर इसमें 2 चम्मच घी (मोयन के लिए) डाल दें और आटे के समान गूंथ लें। आटे की लोई बनाकर पूरी के आकार में बेलकर पूरी में पूरन का लड्डू बनाकर रखें और इसे दूसरी पूरी से ढंककर दोनों पूरी को उंगली से दबाते हुए चिपका लें। अब इसे पलोथन लगाकर हल्के हाथ से बेल लें। तवे पर घी लगाकर इसे डाल दें व धीमी आंच पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें।
 
विधि (आमटी) :
एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें हींग, राई-जीरे का छौंक लगाएं। अब कटी हरी मिर्च, मीठा नीम डालकर लाल मिर्च, हल्दी डालकर ग्रेवी बना लें। अब बारीक पिसी चने की दाल और आवश्यकतानुसार पानी डालें और अच्छी तरह उबाल लें। अमचूर पावडर या नींबू का रस व गरम मसाला डालें और धनिया पत्ती डाल दें। अब गुड़ी को भोग लगाकर गरमा-गरम शाही पूरण पोली आमटी के साथ पेश करें। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से