Hanuman Chalisa

Ram Navami 2024: रामलला के जन्मोत्सव पर बनाएं धनिये पंजीरी का प्रसाद, नोट करें विधि

रामनवमी पर कैसे बनाएं धनिया पंजीरी का नैवेद्य

WD Feature Desk
बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (12:09 IST)
Dhaniya Panjiri 
 
HIGHLIGHTS
 
• धनिया पंजीरी बनाने की विधि।
• कैसे बनाएं खड़ा धनिया की पंजीरी।
• रामलला का खास भोग कैसे बनाएं।

ALSO READ: Ram Navami 2024: रामनवमी पर लगाएं रामलला को यह खास भोग, होंगे प्रसन्न
 
Ram ji ka prasad: राम जन्मोत्सव के अवसर पर सामान्यत: आटे की पंजीरी की परंपरा है, किंतु इस दिन सूखे या खड़े धनिया को पीस कर धनिया पंजीरी का प्रसाद भी बनाया जाता है और रामभक्तों में बांटा जाता है। तो आइए यहां जानते हैं श्री राम जयंती के अवसर पर बनाई जाने वाली धनिया पंजीरी की आसान रेसिपी के बारे में-

ALSO READ: श्री राम नवमी रेसिपी 2024 : दुर्गा नवमी पर बनाएं ये 6 उत्सवी व्यंजन
 
धनिया पंजीरी कैसे बनाएं ? 
 
सामग्री : 100 ग्राम साबुत खड़ा धनिया, 100 ग्राम पिसी शकर, छोटी पाव कटोरी कटे हुए मखाने, 25 ग्राम सूखे खोपरे के टुकड़े, काजू और बादाम की कतरन, 2-3 इलायची पिसी हुई, कुछेक किशमिश, 4-5 केसर के लच्छे, घी अंदाज से।
 
विधि : सबसे पहले एक कढ़ाई में छोटा आधा चम्मच घी गर्म करें। अब धनिया डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब धनिए से खुशबू आने लगे तब आंच से उतारकर ठंडा कर लें। अब सभी मेवे भूनकर अलग रखें। 
 
धनिया ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक बीस लें। अब इसमें पिसी शकर, तले मेवे और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। केसर से सजाएं। लीजिए तैयार है शाही धनिया पंजीरी। अब इस प्रसाद से श्री राम जी को भोग लगाएं और रामभक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित करें। 

ALSO READ: Ram Navami 2024: रामलला का प्रसाद पंजीरी, जानें कैसे बनाते हैं?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख