Hanuman Chalisa

गर्मी में मनभावन लजीज जायकेदार श्रीखंड

Webdunia
सामग्री : 

2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल पावडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पावडर एक छोटा चम्मच, शक्कर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)। 

विधि : 
सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शक्कर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शक्कर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें। 

आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पावडर, मेवे की कतरन, जायफल पावडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर लजीज जायकेदार श्रीखंड पेश करें। श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो सभी को पसंद आती है। 

नोट : यदि आप जायफल और अंगूर न डालना चाहें तो इसे रहने दें। 



यह भी पढ़ें.. 
 
5 मनभावन व्यंजन, पढ़ें सरल विधियां

मनपसंद फ्रूट्स का फ्रेश मॉकटेल

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल