Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Summer special recipes : लाजवाब आइसक्रीम विथ स्ट्रॉबेरी रोज कस्टर्ड

हमें फॉलो करें Summer special recipes : लाजवाब आइसक्रीम विथ स्ट्रॉबेरी रोज कस्टर्ड
Strawberry ice cream recipe
 
सामग्री : 
 
1 लीटर दूध, 250 ग्राम शकर, 200 ग्राम रोज आइसक्रीम, 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 1/4 कप स्ट्रॉबेरी की कतरन, 4-5 बूंद रोज एसेंस, 1/4 कप अनार दाने। 
 
विधि :
 
Taste of Home सबसे पहले दूध गरम होने के लिए रख दें। अब अलग से एक कटोरी में थोड़े से दूध में कस्टर्ड पाउडर को घोल ले। जब दूध अच्छी तरह उबल जाए तो धीरे-धीरे कस्टर्ड घोल उसमें डाल दें और निरंतर चलाते रहे। फिर शकर मिला कर गाढ़ा होने उबालें, ध्यान रहे कि शकर पूरी तरह घुलने तक दूध हिलाते रहें। 
 
अब गैस बंद करके उसे ठंडा करके फेंट लें। दो-तीन घंटे फ्रिज में ठंडा करें। अनार व स्ट्रॉबेरी की कतरन डालें और प्यालों में भरे। अब स्कूप की सहायता से आइसक्रीम (ice cream) डालें। ऊपर से रोज एसेंस छिड़कें एवं आइसक्रीम को गुलाब की पत्तियों से सजा कर सर्व करें। 
 
गुलाब से सजाया हुआ यह कूल-कूल आइसक्रीम विथ स्ट्रॉबेरी रोज कस्टर्ड (Strawberry ice cream recipe) गर्मी के मौसम में अपनों को जरूर पसंद आएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2023 विधानसभा चुनाव से पहले BJP के चुनावी एजेंडे को कैसे साध रहे है शिवराज?