Hanuman Chalisa

Holi 2024: होली पर भांग ठंडाई कैसे बनाई जाती है?

WD Feature Desk
ALSO READ: इस बार होली पर जमाएं रंग, बनाएं ये चटपटी नमकीन डिशेज
 
Bhang Thandai : होली का पर्व भांग की ठंडाई के बिना अधूरा-सा है, क्योंकि होली खेलते समय ठंडा-ठंडा पेय पदार्थ पीने का मन करता है, ऐसे में अधिकतर घरों में होली के दिन भांग, फल तथा मेवों का उपयोग करके तरह-तरह की ठंडाई बनाने का चलन है। और इस खास ठंडाई का सेवन करके होली के त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। 
 
आज होली स्पेशल व्यंजन की श्रृंखला में आपके लिए यहां प्रस्तुत हैं खास भांग ठंडाई बनाने की सबसे सरल विधि। तो आइए देर किस बात की, यहां जानते हैं आसान रेसिपी के बारे में...
 
सामग्री : 500 ग्राम दूध, 2 कप शकर, 2 छोटे चम्मच भांग का चूर्ण, 1/4 कटोरी खरबूजे के बीज, 1/2 कटोरी खसखस, 10-15 बादाम, 100 ग्राम अंगूर, 2 संतरा छिले हुए, 2 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 1 चम्मच गुलाब जल, 4-5 केसर के लच्छे, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर। 
 
विधि : होली के खास व्यंजनों में शामिल भांग की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी लेकर शकर गला लें। फिर सभी मेवा सामग्री को मिक्स करके 3-4 घंटे के लिए भिगो कर रखें। त‍त्पश्चात पानी निथारकर मिक्सी में बारीक पीस लें। पतले कपड़े की सहायता से पीसे हुए मिश्रण को छान लें। अब उसमें थोडा पानी, शकर और अंगूर और संतरे मसलते हुए पूरी ठंडाई को छान लें। ठंडाई छानने के बाद उसमें भांग की दो गोलियां मिलाएं और अच्छी तरह घोंट लें। इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें। ठंडी होने पर होली स्पेशल लाजवाब भांग ठंडाई को कांच के गिलासों में भरकर पेश करें और रंगबिरंगी होली के पर्व का अपने मित्रों, परिवारजनों और पड़ोसियों के साथ आनंद उठाएं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya Tritiya गोल्ड रेट अलर्ट: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, क्या इस अक्षय तृतीया गोल्ड खरीदना है फायदे का सौदा?

Akshaya Tritiya 2026: सतयुग की शुरुआत से डिजिटल युग तक: क्यों आज भी अक्षय तृतीया है 'अबूझ मुहूर्त'?

सतुवाई अमावस्या पर बनाएं सत्तू के 5 आधुनिक, हेल्दी और क्रिएटिव व्यंजन

हिन्दी निबंध: अक्षय तृतीया, अटूट श्रद्धा और अनंत समृद्धि का पर्व Akshaya Tritiya Essay

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

अगला लेख