Hanuman Chalisa

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को लगाएं केसरिया वासंती पेढ़े का भोग

Webdunia
Vasanti Pedhe
 
वसंत लोगों का मनचाहा मौसम है। इस दिन महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना करके पीले, केसरियां व्यंजन बना कर भगवान को भोग अर्पित करती हैं। ऋतुराज वसंत के सुहाने मौसम में आप भी अपने रिश्ते में प्यार की मिठास घोलना चाहती हैं, तो अवश्य ट्राई करें ये वासंती व्यंजन... 
 
सामग्री :
 
250 ग्राम ताजा छैना, 50 ग्राम शक्कर, आधा चम्मच गुलाब जल, आधा कप पिस्ता कतरन, चुटकी भर मीठा पीला रंग, 4-5 केसर के लच्छे।
 
विधि :
 
सबसे पहले छैने को एक थाली में लेकर हथेली से तब तक मसलें, जब तक वह अच्छा चिकना न हो जाए। अब एक नॉनस्टिक बर्तन में छैना और शक्कर डालकर धीमी आंच पर बार-बार चलाती रहे, तब तक कि मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही न छोड़ने लगे। 
 
अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। तत्पश्चात गुलाब जल में केसर व मीठा पीला रंग डालकर खूब घोंट लें। अब ठंडे मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाकर हर गोले के बीच में केसर का टीका लगाएं। उस जगह को हल्के से ऊंगली से दबाएं और उस गड्‍ढे में पिस्ता कतरन भर कर केसरिया वासंती पेढ़े पेश करें। 
 
नोट : आप चाहे तो इसे लड्‍डू जैसे बड़े साइज में भी बना सकते हैं। 

ALSO READ: वसंत पंचमी व्यंजन : लाजवाब वासंती लस्सी से मनाएं Vasant Panchami पर्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

अगला लेख