Hanuman Chalisa

केसरिया जाफरानी खीर

Webdunia
बुधवार, 8 अक्टूबर 2014 (14:05 IST)
सामग्री :
 
1 कप भीगे हुए बासमती चावल, 3 कप दूध, एक चम्मच इलायची पावडर, 5 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क अथवा 7 चम्मच शक्कर, केसर (जाफरानी) के कुछ रेशे, 2 चम्मच घी, 10-15 किशमिश, चांदी का वर्क, 1-1 चम्मच बादाम व काजू।
 
विधि :
 
सबसे पहले चावल को धोकर 3 कप पानी में 2 घंटे भिगोकर रखें। इसमें दूध, इलायची, कंडेंस्ड मिल्क, शक्कर मिलाकर माइक्रोवेव प्रूफ डिश में पकाएं। इसे माइक्रोवेव मोड पर (850 डब्ल्यू) 10 मिनट रखें। 
 
एक दूसरे ओवन प्रूफ बाउल में 1 मिनट घी गर्म करें। फिर ड्रायफ्रूट्स डालकर 2 मिनट माइक्रो करें। इसमें से आधे ड्रायफ्रूट्स गार्निशिंग के लिए अलग रख लें। इसमें खीर का मिश्रण डालकर 10 मिनट पकाएं (ध्यान रहे कि सारा काम माइक्रो मोड पर ही हो)। फिर डिश बाहर निकालकर ठंडा करें। 
 
यदि खीर गाढ़ी हो गई हो तो थोड़ा दूध गर्म करके डाल सकते हैं। तैयार केसरिया जाफरानी खीर को ड्रायफ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश करके पेश करें।
 
विशेष : स्वाद बढ़ाने के लिए मिल्क पावडर और कस्टर्ड पावडर (दूध में घोलकर) भी मिला सकते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?