मिचेल मार्श ने जडे 31 गेंदों में 50 रन, वॉर्नर की तरह छक्का लगाकर किया अर्धशतक पूरा

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (22:27 IST)
पहले ऐरन फिंच और फिर डेविड वॉर्नर जब जब ऑस्ट्रेलिया ने विकेट गंवाया तब तब मिचेल मार्श ने यह सुनिश्चित किया कि टीम पर अतिरिक्त दबाव ना पड़े। ऐरन फिंच के आउट होने के बाद उन्होंने एडम मिल्ने को 1 छक्का और 2 चौके मारे थे।

डेविड वॉर्नर जैसे ही ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हुए उसके ठीक बाद मार्श ने सैंटनर की गेंद पर छक्का और चौका मारा। इसका असर यह हुआ कि सैंटनर दबाव में लगातार वाइड फेंकने लग गए।इस ओवर में ही सेंटनर की गेंद पर छक्का मारकर मार्श ने अपने टी-20 विश्वकप का दूसरा अर्धशतक जड़ा।

इससे पहले डेविड वॉर्नर ने अपना मजबूत फॉर्म जारी रखा और छक्का मारकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 विश्वकप के फाइनल में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले इस टी-20 विश्वकप में वह श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक बना चुके थे।

पाकिस्तान के खिलाफ विवादास्पद तरीके से अर्धशतक चूकने वाले डेविड वॉर्नर ने पहले तेज गेंदबाज और फिर स्पिन गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इसका नतीजा रहा कि उन्होंने 34 गेंदो में 51 रन जड़े। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख