दक्षिण अफ्रीका टीम को लगा बड़ा झटका, यह ऑलराउंडर हुआ टी-20 विश्वकप से बाहर

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (17:48 IST)
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला और आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गये हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिये संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्रिटोरियस को इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान चोट लगी। उन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट लिये थे और दक्षिण अफ्रीका ने मैच 49 रन से जीता।

सीएसए के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुएब मांजरा ने कहा ,‘‘ इस तरह की चोट में सर्जरी की जरूरत है। ड्वेन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेगा।’’प्रिटोरियस ने 2022 में आठ टी20 मैच खेलकर 12 विकेट लिये हैं।उनकी जगह मार्को जेनसेन को दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख