सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से उबरे विराट कोहली

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2022 (14:10 IST)
टी-20 विश्वकप से पहले भारत के लिए एक खुशखबरी है कि कल अभ्यास सत्र  में चोटिल हुए विराट कोहली अपनी चोट से उबरते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने फैंस के साथ कुछ सेल्फी भी ली जिससे यह पता चलता है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

बुधवार को ही टी-20 विश्वकप में अपने पहले मैच खेलने को तरस रहे हर्षल पटेल ने अभ्यास सत्र में एक गेंद डाली थी जिससे विराट कोहली चोटिल हो गए थे और उन्होंने अभ्यास बंद कर दिया था। उनको ग्रोइन की चोट बताई जा रही थी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत को गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल खेलना है, ऐसे में यह खबर चिंता बढ़ाने वाली थी लेकिन विराट कोहली के हाव भाव और सहजता देखकर लगता है कि चोट गंभीर नहीं है।

इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी मंगलवार को चोटिल हो गए थए। थ्रो डाउन के कारण उनको कोहनी में चोट लग गई थी। हालांकि वह भी अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

सिर्फ भारत ही नहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी की धुरी मार्क वुड भी चोटिल है और इंग्लैंड की टीम भी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रही है। दोनों ही टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम मैदान पर उतारना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख