ENG vs WI : 1 ओवर में जड़े 30 रन, वेस्ट इंडीज को हमेशा ही धोया है इस बल्लेबाज ने

T20 World Cup : Super 8 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान वेस्ट इंडीज पर 8 विकेटों से जीत हांसिल की

WD Sports Desk
गुरुवार, 20 जून 2024 (12:04 IST)
England vs West Indies Match Highlights T20 World Cup Super 8 : फिल साल्ट के 47 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गत चैम्पियन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के अपने पहले मैच में सह मेजबान वेस्टइंडीज को गुरूवार को आठ विकेट से हराया।
 
अफगानिस्तान को आखिरी ग्रुप मैच में हराने वाली वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर चार विकेट पर 180 रन बनाए लेकिन जवाब में इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप दो के मैच में 17 . 3 ओवर में ही दो विकेट पर 181 रन बना लिए।
 
साल्ट (Phil Salt) ने अपनी आक्रामक पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने 26 गेंद में नाबाद 48 रन जोड़े जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे।
 
साल्ट को सात के स्कोर पर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने जीवनदान दिया जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने बेयरस्टो के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद में 97 रन की साझेदारी की। दोनों के बीच के ओवरों में मेजबान स्पिन आक्रमण का बखूबी सामना किया।

 
धीमी शुरूआत के बाद इंग्लैंड ने दूसरे ओवर में खुलकर खेलना शुरू किया जब कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने रोमारियो शेपर्ड को दो चौके लगाए। वहीं साल्ट ने अगले ओवर में आंद्रे रसेल (Andre Russell) को छक्का जड़ा।

<

Phil Salt smashed 4,6,4,6,6,4 - 30 runs in an over against Romario Shepherd.

- BRUTAL HITTING FROM SALT...!!! pic.twitter.com/DsG2J0POTX

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 20, 2024 >
दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए पावरप्ले के छह ओवर में स्कोर बिना किसी नुकसान के 58 रन तक पहुंचाया।
 
आफ स्पिनर रोस्टन चेस ने मेजबान को पहली सफलता दिलाई जब बटलर 108 . 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली उनकी गेंद पर चकमा खाकर पगबाधा (LBW) आउट हो गए। इसके बाद हालांकि साल्ट और बेयरस्टो ने टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया।
 
इससे पहले वेस्टइंडीज की शुरूआत शानदार रही जब ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने पांचवें ओवर तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए थे।

 
किंग को सैम कुरेन (Sam Curran) की गेंद बाजू में लगी और चोटिल होने के कारण उन्हें मैदान से जाना पड़ा। शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन इसके बाद क्रीज पर आए और उन्होंने चार्ल्स के साथ पावरप्ले में 54 रन तक स्कोर पहुंचाया। पूरन ने आठवें ओवर में मार्क वुड को छक्का लगाया लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी की।


<

Phil Salt in first 37 balls - 49 runs.
Phil Salt in next 10 balls - 38 runs.

WHAT A KNOCK, He literally made the chase easier & improved the NRR in Super 8 for England  pic.twitter.com/TbGsn1B3a6

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 20, 2024 >
चार्ल्स ने रशीद को छक्का लगाया लेकिन अगले ओवर में मोईन अली ने उन्हें लांग आन पर हैरी ब्रूक के हाथों लपकवाया। चार्ल्स ने 34 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए।
 
कप्तान रोवमैन पॉवेल ने आफ स्पिनर अली को छक्का लगाया और लियाम लिविंगस्टोन को पांच गेंद में तीन छक्के जड़े। लिविंगस्टोन ने हालांकि अपनी आखिरी गेंद पर उन्हें आउट किया। पॉवेल ने 17 गेंद में 36 रन बनाए।

ALSO READ: गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही बदलेगा भारतीय स्टाफ, BCCI के सामने रखी बड़ी शर्तें
आर्चर ने पूरन (32 गेंद में 36 रन ) को पवेलियन भेजा। शेरफेन रदरफोर्ड ने आखिरी ओवरों में 15 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए। (भाषा)

टी20I में फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज
(Phil Salt vs West Indies in T20Is)
 
पारियां : 9
रन: 478
औसत: 68.28
एसआर: 186.71
50/100: 2/2
4/6: 34/32
साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में लगभग हर चार गेंदों में एक चौका या एक छक्का लगाया है

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टी20I में सर्वाधिक रन
(Most runs in ENG vs WI T20Is)
 
478 - फिल साल्ट (9 पारी)
423 - एलेक्स हेल्स (13 पारी)
422 - क्रिस गेल (14 पारी)
420 - निकोलस पूरन (15 पारी)
390 - जोस बटलर (16 पारी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मैच के बाद ऑफिस का काम, लोगों ने कहा नारायण मूर्ति कहीं सौरभ नेत्रवलकर को भारत न बुला लें

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों, पाकिस्तान टीम को उनके ही मुल्क के पूर्व दिग्गजों ने खूब लताड़ा

फारुकी ने लाइव इंटरव्यू में राशिद खान को बोला You Shut Up, कॉलेज के दिनों की दिलाई याद

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमेरिका का Nassau Stadium ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने Vaishno Devi Attack को लेकर किया पोस्ट, भारतीय है खिलाड़ी की पत्नी, जानें क्या बोले

सभी देखें

नवीनतम

बिना कोई मैच हारे T20I विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बना भारत

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

IND vs SA Final : खराब शुरूआत के बाद कोहली और अक्षर ने भारत को सात विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया

IND vs SA Live : कोहली फाइनल में अपने विराट रूप आए, आलोचकों के मुंह पर लगाया भारी ताला

अगला लेख
More