T20 WC : क्या शाहीन शाह अफरीफी ने ठुकराया था उप कप्तानी का ऑफर? जानिए पूरा सच

Shaheen Afridi को कभी भी उप कप्तानी की पेशकश नहीं की गई : PCB

WD Sports Desk
रविवार, 26 मई 2024 (13:11 IST)
T20 World Cup, Pakistan Cricket Team :  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCBबी) ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अगले महीने अमेरिका और कैरेबिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से पहले कभी भी शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को उप कप्तानी की भूमिका की पेशकश नहीं की थी।
 
काफी खबरों में दावा किया गया कि अफरीदी को बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम में उप कप्तान बनने के लिए पेशकश की गई लेकिन इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
 
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं में से एक के करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘चयनकर्ता इस खबर से हैरान थे क्योंकि जब शुक्रवार को उन्होंने दो घंटे तक ऑनलाइन बैठक की तो सात में से छह चयनकर्ता बाबर आजम के लिए उप कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे। ’’

<

Pakistan haven't named a vice-captain in their #T20WorldCup squad  https://t.co/YziwIpOMVw pic.twitter.com/AO3sQzibfJ

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 26, 2024 >
उन्होंने कहा, ‘‘पीसीबी चेयरमैन के निर्देशों के अनुसार बैठक के मिनट रिकॉर्ड किए गए हैं। इसलिए आज की शाहीन के उप कप्तान बनने की पेशकश ठुकराने की खबर चयनकर्ताओं के लिए हैरानी भरी थी। ’’
 
हालांकि यह खुलासा किया गया कि मार्च में एक चयनकर्ता ने अफरीदी से पूछा था कि क्या वह भविष्य में उप कप्तान बनना चाहेंगे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने इस पेशकश को एकदम ठुकरा दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मैच के बाद ऑफिस का काम, लोगों ने कहा नारायण मूर्ति कहीं सौरभ नेत्रवलकर को भारत न बुला लें

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों, पाकिस्तान टीम को उनके ही मुल्क के पूर्व दिग्गजों ने खूब लताड़ा

फारुकी ने लाइव इंटरव्यू में राशिद खान को बोला You Shut Up, कॉलेज के दिनों की दिलाई याद

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमेरिका का Nassau Stadium ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने Vaishno Devi Attack को लेकर किया पोस्ट, भारतीय है खिलाड़ी की पत्नी, जानें क्या बोले

सभी देखें

नवीनतम

T20I World Cup में INDvsENG के मैच रहते हैं यादगार, बराबरी पर है आमने-सामने का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पहले T20I World Cup विजेता टीम के ऑलराउंडर ने भारत का पलड़ा भारी माना

दिल्ली की जूडोका तूलिका मान ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया

पवन कल्याण और नरा लोकेश से मिले हनुमा विहारी, आंध्र से ही खेलना रखेंगे जारी

कागज पर मजबूत दक्षिण अफ्रीका पर क्या Choking से बच पाएगी अफगानिस्तान के खिलाफ?

अगला लेख
More