सीएम डॉ. मोहन यादव ने देखे वर्ल्ड हेरिटेज स्पॉट, सोशल मीडिया पर बताया क्या और क्यों हैं खास, देखकर आप भी कह उठेंगे Wow..!

विकास सिंह
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (16:22 IST)
टोक्यो/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन 31 जनवरी को कई मंदिरों-टूरिज्म स्पॉट का दौरा किया। उन्होंने क्योटो शहर में किंकाकु-जी यानी गोल्डन पवेलियन, निजो कैसल, सांजुसांगेदों सहित कई वर्ल्ड हेरिटेज देखे। सीएम डॉ. यादव आज टूरिज्म स्पॉट देखने के साथ-साथ कई अहम बैठकें करेंगे। वे जापान के उच्च अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में टूरिज्म-कल्चरल पार्टनरशिप को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम डॉ. यादव उद्योगपतियों-निवेशको से भी चर्चा करेंगे। उन्हें ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) के लिए आमंत्रित करेंगे। गौरतलब है कि, उनकी जापान यात्रा अंतिम पड़ाव पर है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई उद्योगपतियों-निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और फायदों के बारे में बताया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जापान के निवेशकों के साथ टूरिज्म-इंडस्ट्री सहित हर सेक्टर पर विस्तार से बातचीत की।

बता दें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जिस गोल्डन पवैलियन यानी किंकाजु-जी मंदिर को देखा उसमें भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को रखा गया है। इस मंदिर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा साल 1994 में  मिला। बताया जाता है कि, साल 1185 से लेकर साल 1333 तक यहां कामाकुरा काल था। सायनजी परिवार यहां राज करता था। यह जगह इतनी खूबसूरत थी कि हर राजा इसे अपने कब्जे में लेना चाहता था। समय के साथ साल 1392 से लेकर 1573 में यहां मुरोमाची काल आ गया। इस काल के अशिकागा शोगुन योशिमित्सु ने अपना महल बनाने के लिए सायनजी परिवार से यह जगह छीन ली। यह महल वास्तुकला का केंद्र है। यह जगह पृथ्वी पर स्वर्ग का अहसास कराती है।

इतना खास है निजो-कैसल-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले क्योटो के निजो-कैसल के दर्शन किए। इसे देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि निजो-कैसल जापान की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। आज विश्व धरोहर, सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थल जापान की भव्यता और समृद्धि को दर्शाता है। बता दें, इस कैसल यानी महल का सतह क्षेत्र 2 लाख 75 हजार वर्ग मीटर (27.5 हेक्टेयर; 68 एकड़) है। इसमें से 8 हजार वर्ग मीटर (86,000 वर्ग फुट) में इमारतें बनी हैं। महल में किलेबंदी वलय (कुरुवा), निनोमारू महल, होनमारू महल के खंडहर, कई प्राचीन इमारतें और कई गार्डन हैं। बताया जाता है कि इसका निर्माण 1601 में शुरू हुआ और 1626 में पूरा हुआ।

इंसान की पीड़ा हरने वाली दया की देवी-सांजुसांगेदों मंदिर की स्थापना 1164 में हुई थी। इसमें दया की देवी कन्नन की 1001 मूर्तियां हैं। बताया जाता है कि, एक बार आग से यह मंदिर पूरी तरह नष्ट हो गया था। बाद में इसका पुनर्निमाण किया गया. यह मंदिर 120 मीटर लकड़ी से बनी अद्भुत संरचना है। 1000-सशस्त्र कन्नन 11 सिरों वाले हैं। मनुष्यों की पीड़ा को वे बेहतर ढंग से देख सकें इसलिए उन्हें इतने सिर दिए गए है। लोगों को पीड़ा से मुक्ति दिलाने के लिए उनके पास 1000 हाथ हैं। वास्तविक देवी की मूर्ति की केवल 42 भुजाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आंकड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

कयामत के दिन जैसा खौफनाक मंजर था, जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों की आपबीती

Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत बीमा योजना

अमेरिका के खिलाफ तेज हुआ Tariff war, कनाडा भी लगाएगा 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क

LIVE: ट्रंप टैरिफ पर एक्शन में कनाडा और EU, किन वस्तुओं पर बढ़ाया कर?

यूपी में पहले होली, फिर नमाज, अलर्ट पर पुलिस

मध्यप्रदेश धार में गैस टैंकर और 2 वाहनों के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत

अगला लेख