Afghanistan Crises : तालिबान ने भारत से व्यापार पर लगाई रोक, क्या होगा असर...

Webdunia
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (10:09 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • अफगानिस्तान में तालिबान ने लगाई भारत से आयात-निर्यात पर रोक
  • बढ़ सकते हैं ड्रायफ्रुट्‍स समेत कई वस्तुओं के दाम
  • अफगानिस्तान से ड्राई फ्रूट्स, शाहजीरा और प्याज जैसी चीजों का आयात
  • चीनी, फार्मास्यूटिकल्स, चाय, कॉफी और मसाले समेत कई वस्तुओं का निर्यात
  • साल 2021 में भारत से अब तक 83.5 करोड़ डॉलर का निर्यात
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से ही तालिबान दुनिया के सामने अपनी अलग तस्वीर पेश करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि सोशल मीडिया पर वहां की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद उसका असली चेहरा सभी के सामने आ गया। इस बीच तालिबान ने भारत से व्यापार पर रोक लगा दी है।
 
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) के मुताबिक, तालिबान ने पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट्स से होने वाली सभी कार्गो मूवमेंट रोक दी है। इसका असर दिल्ली समेत देश के कई शहरों में दिखाई दे रहा है। इससे ड्रायफ्रूट्स समेत कई वस्तुएं महंगी हो सकती है।
 
फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल डॉ. अजय सहाय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि तालिबान ने फिलहाल पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट्स से होने वाली सभी कार्गो मूवमेंट पर रोक लगा दी है। तालिबान ने पाकिस्तान के ट्रांजिट मार्ग से माल की ढुलाई बंद कर दी है। इससे मुल्क में भारत से सामान की आवाजाही रुक गई है।
 
अफगानिस्तान से ड्राई फ्रूट्स, शाहजीरा और प्याज जैसी चीजों का आयात होता है। भारत, अफगानिस्तान को चीनी, फार्मास्यूटिकल्स, चाय, कॉफी और मसाले समेत कई चिजों का निर्यात करता है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत अफगानिस्तान के बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। साल 2021 में भारत से अब तक 83.5 करोड़ डॉलर (लगभग 6262.5 करोड़ रुपए) का सामान अफगानिस्तान निर्यात हो चुका है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख