Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अफगानिस्तान में तालिबान ने महिला खिलाड़ी का सिर कलम किया, परिवार को दी यह धमकी...

हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में तालिबान ने महिला खिलाड़ी का सिर कलम किया, परिवार को दी यह धमकी...
, बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (21:38 IST)
काबुल। तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान की जूनियर महिला वॉलीबॉल टीम की खिलाड़ी का सिर कलम कर दिया। जूनियर महिला नेशनल टीम के कोच ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को इसकी जानकारी दी है। इतना ही नहीं तालिबान के लड़ाकों ने महिला खिलाड़ी के परिवार वालों को भी धमकी देते कुछ बोलने से मना कर दिया।

खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद से ही हाहाकार मचा हुआ है। अफगानिस्तान की जूनियर महिला वॉलीबॉल टीम की महजबीन हकीमी नाम की महिला खिलाड़ी का सिर कलम कर दिया गया। इतना ही नहीं महिला खिलाड़ी के परिवार वालों को भी कुछ बोलने से मना कर दिया और परिजनों को धमकी देकर चुप करा दिया।

गौरतलब है कि महजबीन, अशरफ गनी सरकार के पतन से पहले काबुल नगर पालिका वॉलीबॉल क्लब के लिए खेली थी, और क्लब के स्टार खिलाड़ियों में से एक थी। अगस्त में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाया था, तो टीम की एक-दो सदस्य ही देश से बाहर निकल पाई थी। उस बीच महजबीन बाहर नहीं निकल पाई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेगुनाहों को मारने वाले आतंकियों से सुरक्षाबलों का बदला, लश्कर का कमांडर गुलजार अहमद रेशी ढेर, 15 दिनों में 11 मुठभेड़ों में 17 को पहुंचाया जहन्नुम