महिलाओं के प्रदर्शन से घबराया तालिबान, सरकार में शामिल करने का वादा...

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (07:44 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से सड़कों पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। महिला प्रदर्शन कारियों से घबराए तालिबान ने वादा किया कि अफगान सरकार आने वाले दिनों में महिलाओं को भी सरकार में शामिल करेगी। इस बीच तालिबान ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के लिए विदेशों से पैसा मिल रहा है।
 
तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की घोषणा की थी, जिसमें किसी भी महिला को मंत्री के तौर पर शामिल नहीं किया था।
 
तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने बीएफएमटीवी न्यूज चैनल से कहा, 'यह सरकार अंतरिम है। शरिया कानूनों के सम्मान के लिए महिलाओं हेतु पद होंगे। यह एक शुरुआत है, लेकिन हम महिलाओं के लिए सीटें तलाशेंगे। वे सरकार का हिस्सा हो सकती हैं। यह दूसरे चरण में होगा।'
 
उल्लेखनीय है कि काबुल के निवासियों ने देश के शासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर काबुल के पश्चिमी भाग दश्ते बारची इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।
 
तालिबान के निमंत्रण पर पाकिस्तान की खुफिया प्रमुख फैज हमीद के काबुल दौरे के पहुंचने के बाद मंगलवार को राजधानी में अफगानी निगरिकों ने विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं। ऐसी रिपोर्ट है कि तालिबान ने रैली को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटा गया।
 
उसी दिन परवान प्रांत में और साथ ही देश के पश्चिम में भी पाकिस्तान के विरोध में प्रांत की राजधानी हेरात में प्रदर्शन हुआ। बुधवार को लोगों ने काबुल के दशते बारची इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरकार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख