गुरु की महिमा

Webdunia
- रितेश कछाला

WD
WD
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके।
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।।

गुरुवर के चरणों में रहकर,
हमने शिक्षा पाई है।
गलत राह पर भटके जब हम,
तो गुरुवर ने राह दिखाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।।

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई है।
ज्ञान चरित्र और संस्कार की,
हमने शिक्षा पाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।।

जब भी करते गलत कार्य हम,
तब पिटाई भी लगाई है।
सद्‍मार्ग पर चलें सभी हम,
बात सदा दोहराई है,
गुरु की महिमा न्यारी है।

आरूणि की गुरुभक्ति से,
हमने शिक्षा पाई है।
कबीर जैसे महान संत ने
गुरु की महिमा गाई है।

गुरु और गोविंद में भी
गुरु ही सबसे भारी है।
गुरु की महिमा न्यारी है।।

साभार : देवपुत्र
Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

खरबूजे के भी होते हैं कई प्रकार, हर किसी का स्वाद और बनावट है अलग

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!