Hanuman Chalisa

टीचर्स डे 2022 : अपने टीचर को कौन से गिफ्ट दें, 5 smart ideas

Webdunia
शिक्षक दिवस (Teachers Day) के खास मौके पर अधिकांश लोग अपने गुरु के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करने के लिए उन्हें कुछ भेंट करने का सोचते है। लेकिन समस्या यह होती है कि अपने प्यारे शिक्षक के लिए इस दिन क्या करें, उन्हें क्या गिफ्ट दें और कैसे इस दिन को यादगार बनाएं।

 
तो हम आपको बता रहे हैं कुछ खास स्मार्ट आइडियाज-teachers day gift ideas
 
1 सजे हैं बाजार : टीचर्स डे पर बाजार में शो पीस, कॉफी मग, टीचर्स डे स्पेशल पेन और ढेरों तरह के उपहार मौजूद हैं। यहां आपकी कीमती चीजों का नहीं आपके मन के भाव का महत्व है। अत: आप उनमें से कोई भी अच्छा-सा गिफ्ट खरीद कर अपने शिक्षक को दे सकते हैं।
 
 
2. ग्रीटिंग कार्ड : वैसे तो बाजार में कई तरह के आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड मिल रहे हैं। 25 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की रेंज में ये आपको आसानी से मिल जाएंगे लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। ये कार्ड आपके शिक्षक के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
 
3. बुके या फूल : ताजे फूल और ताजे फूलों से बना बुके भी आपके प्यारे शिक्षक के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है। आप सुबह-सुबह अपने शिक्षक के पास फूल या बुके लेकर जाएंगे तो उनका दिल खुश हो जाएगा।
 
4. जरूरत का सामान : आप अपने शिक्षक को छोटे-मोटे घरेलू जरूरत के सामान जैसे कॉफी सेट, टी-सेट, डिनर सेट आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं। पर कोई भी उपहार देते वक्त इतना जरूर याद रखें कि आदरभाव के साथ दिया कोई भी उपहार आपके शिक्षक को बहुत पसंद आएगा और वह हमेशा इस दिन को याद रख पाएंगे। 
 
5. उपन्यास, डायरी और पेन : टीचर्स डे के मौके पर आप अपने शिक्षक को उनका पंसदीदा उपन्यास या कोई अच्छी-सी किताब भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा डायरी और पेन भी आप दे सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें शिक्षकों को ज्यादा पसंद आती हैं।

 
कोई भी टीचर आपके उपहार से ज्यादा आपके द्वारा दिए सम्मान से अधिक प्रसन्न होता है इसलिए सबसे पहले अपने टीचर को सम्मान और श्रद्धा का उपहार दीजिए।

ALSO READ: टीचर्स डे 2022 : बच्चों की नज़र में, कैसे हो हमारे टीचर

ALSO READ: शिक्षक दिवस पर कविता: मेरे अच्छे शिक्षक

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख