Biodata Maker

Happy Teachers Day : ये 5 खूबियां आपको बना सकती हैं बेहतरीन शिक्षक

Webdunia
ज्ञान की बात हो, योग्यता की या फिर बेहतर इंसान होने की, इन सभी मामलों में शिक्षक हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन ज्ञान के साथ-साथ कुछ और भी योग्यताएं हैं जो एक शिक्षक को अपने आप में बेहतरीन और स्टूडेंट्स का पसंदीदा बनाती हैं। जानिए ऐसी ही 5 खूबियां जो आपको भी बना सकती हैं बेहतरीन शिक्षक - 
 
1 नॉलेज - एक शिक्षक होने के नाते अपने विषय से जुड़ी सभी जानकारियां आपको पता होनी चाहिए। इसके अलावा करंट विषयों का ज्ञान होना भी उतना ही जरूरी है, ताकि आप विद्यार्थ‍ियों के हर सवाल का जवाब दे सकें। 
 
2 प्रेजेंटेशन - शिक्षक होने के लिए ज्ञान होना जितना जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी है उसे विद्यार्थ‍ियों तक पहुंचाने का तरीका। हर विद्यार्थी का मानसिक स्तर अलग होता है, ऐसे में प्रेजेंटेशन ऐसा होना चाहिए जो हर किसी की समझ में आसानी से जा जाए।
 
3 फ्रेंडली नेचर - शिक्षक और विद्यार्थी के बीच अनुशासन जरूरी है, लेकिन समय के साथ साथ अब दोस्ताना व्यवहार की दरकार है। इससे आपको स्टेडेंट्स को समझने और समझाने दोनों में आसानी होगी। इससे अंतर्मुखी विद्यार्थी भी खुल सकेगा और डर दूर होगा।
 
4 अनुभव और उदाहरण - सिर्फ विषय से जुड़ी जानकारियां ही नहीं बल्कि अपने अनुभव भी विद्यार्थ‍ियों से बांटे। इससे आप उनके साथ बेहतर तालमेल बैठा पाएंगे। उदाहरण देकर समझाएंगे, तो बच्चों को लंबे समय तक याद रहेगा।
 
5 जीवन की समझ - एक बेहतर शिक्षक वही होता है जो अपने विद्यार्थी को जीवन में अच्छे बुरे की पहचान, उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बातें, व्यवहार और मानवता की सीख दे। क्योंकि ये उनके जीवन की बुनियादी जरूरते हैं। इसलिए अगर बच्चा पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पा रहा है, तो उसे समझाएं कि वह जीवन में जो बेहतरीन कर सकता है करे, जीवन सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है, उससे आगे भी बहुत कुछ है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

अगला लेख