Hanuman Chalisa

शिक्षक दिवस विशेष संस्मरण : आदर-सम्मान की भावना

Webdunia
स्कूली जीवन की अनगिनत यादों को आज जब याद करते हैं, तो बचपन की यादों में खोकर मुस्कान चेहरे पर आ जाती है। गुरु अपने ज्ञान और अनुभव को सभी विधार्थियों में बांटते थे तो हम सभी ध्यान पूर्वक पढ़ते और समझते थे।



गुरु जब कक्षा में आते,  तो सब खड़े होकर उनका अभिवादन करते और जब परिवार के साथ बाजार में जाते और रास्ते में गुरु मिल जाए तो पापा-मम्मी के संग गुरु को नमस्कार करते। यही आदर -सम्मान की भावना गुरु से हमसे स्कूल जीवन में सीखी थी, जो आज हमारे दिल में बड़े होने एवं बड़े पद पर विधमान होने पर सजीव है।

चुनाव का वाक्या याद आता है, जब मुझे पीठासीन अधिकारी पद और मेरे गुरु जिन्होंने मुझे पढ़ाया था, उन्हें मेरे अंडर में पोलिंग अधिकारी नंबर 1 पर नियुक्त किया गया। चुनाव में और भी अधिकारी मेरी चुनाव संबंधी सहायता हेतु मेरे साथ थे । चुनाव सामग्री  पद के हिसाब से संभालने  का दायित्व था और  हम सभी अपनी -अपनी सभी सामग्री लेकर बस की और चलने लगे। मैंने देखा की ये तो अपने गुरूजी हैं जिन्होंने मुझे पढ़ाया था। वे बुजुर्ग हो चुके थे और उनसे उनकी सभी सामग्री और स्वयं का भारी बेग भी उठाए नहीं जा रहा था।

मैंने गुरूजी से कहा - "सर यह सब आप मुझे दीजिए में लेकर चलता हूं "। गुरूजी ने कहा कि -" आप तो हमारे अधिकारी हैं आप से कैसे उठवा सकता हूं " मैंने कहा आपने तो हमें शिक्षा के साथ सिखाया था  "आदर सम्मान का पाठ " आप की शिक्षा के बदौलत ही मैं आज बड़े पद पर नौकरी कर रहा हूं, यह क्या कम है? मैंने मेरे गुरु की चुनावी सामग्री और बैग उठा लिए।

गुरु की आंखों में आंसू छलक पड़े और मेरे मन में साहस का हौंसला भर गया।आदरणीय मेरे गुरु आज भी मेरे साथ हैं, जिनसे ज्ञान और अनुभव अब भी प्राप्त करता रहूंगा। यही मेरी गुरु सेवा और सहायता अच्छे कार्य हेतु सदैव जीवन भर मेरे साथ रहेगी व प्रेरणा देती रहेगी ।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख